फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

अस्पताल की सुविधाओं पर 1,07,198 रुपये खर्च किए : डॉ श्रेय

Sat, 20 Jul 2019 12:15 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
health
घुमारवीं(बिलासपुर)। स्वास्थ्य खंड घुमारवीं के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुसनाल व लेहड़ी सरेल में रोगी कल्याण समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. अभिनीत शर्मा की अध्यक्षता में की गई।
विज्ञापन

बैठक में रोगी कल्याण समिति सुसनाल की सचिव डॉ. श्रेय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगी कल्याण समिति से करवाए गए कार्यों और खर्चों के बारे में तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जरूरतों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। डॉ. श्रेय ने बताया कि रोगी कल्याण समिति के पास 2018-19 में 1,49,145 रुपये थे जिसमें से 1,07,198 रुपये अस्पताल की सुविधा के रखरखाव के लिए खर्च किया।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. अभिनीत शर्मा ने बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुसनाल के लिए रोगी कल्याण समिति में वर्ष 2019-20 में छोटी-मोटी मरम्मत व कार्यों के लिए रोगियों को बैठने के लिए बैंच, रोगियों को पानी पीने के लिए वाटर कूलर, कंप्यूटर तथा आपातकालीन दवाइयां खरीदने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सबके लिए 1,90,000 रुपये का बजट पारित किया। इस बैठक में प्रधान ग्राम पंचायत बरोटा सुनीता देवी, वार्ड सदस्य सोहन लाल, खंड स्वास्थ्य शिक्षक घुमारवीं सुरेश चंदेल, अकाउंटेंट अरविंद शर्मा, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक विद्या सागर, अंजली देवी, फार्मासिस्ट तथा विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लैहडी सरेल में समिति के सचिव डॉ. प्रत्यक्षा पंडित ने बताया कि रोगी कल्याण समिति के पास 2018-19 में 1,00,000 रुपये थे, जिसमें से 97, 000 रुपये अस्पताल की सुविधा के रखरखाव के लिए खर्च किया। खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. अभिनीत शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आपात कालीन दवाइयां खरीदने, मरीजों को बैठने के लिए बैंच, फर्नीचर, कंप्यूटर, पिलर हीटर, खरीदने के लिए 1,50,000 रुपये का बजट पारित किया।

इस बैठक में खंड स्वास्थ्य शिक्षक घुमारवीं सुरेश चंदेल, अकाउंटेंट अरविंद शर्मा, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक विद्या सागर, फार्मासिस्ट राजेंद्र कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत लेहड़ी सरेल बबीता देवी, उपप्रधान सुरेंद्र कुमार, वार्ड सदस्य कुमारी निशा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed