{"_id":"679a30c97495db93f804c4bb","slug":"havan-performed-in-shri-nayana-devi-ji-regarding-the-incident-that-happened-in-maha-kumbh-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-131119-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: महाकुंभ में हुई घटना को लेकर श्री नयना देवी जी में किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: महाकुंभ में हुई घटना को लेकर श्री नयना देवी जी में किया हवन
Wed, 29 Jan 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी मंदिर में विशेष प्रार्थना करते पुजारी । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्ति पीठ श्री नयना देवी जी में प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ की दुखद घटना को लेकर श्रद्धालुओं और पुजारी वर्ग ने विशेष प्रार्थना की। मंदिर के प्राचीन हवन कुंड पर हवन कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई कि मां ऐसी घटना दोबारा घटित न हो।
मंदिर के पुजारी और पूर्व न्यासी नीलम शर्मा ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में हुई इस दुखद घटना से पूरे देश में शोक की लहर है। हम माता नयना देवी जी से प्रार्थना करते हैं कि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों और महाकुंभ का आयोजन सुख-शांति से संपन्न हो। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ के आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भगदड़ में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। पुजारी वर्ग ने कहा कि वे माता नयना देवी जी से प्रार्थना करते हैं कि प्रयागराज महाकुंभ का आयोजन बिना किसी बाधा के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो और श्रद्धालुओं को माता का आशीर्वाद प्राप्त हो।