फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Guru Gobind Singh House stood first in Rangoli competition

Bilaspur News: रंगोली स्पर्धा में गुरु गोविंद सिंह सदन रहा प्रथम

Tue, 29 Oct 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh House stood first in Rangoli competition
-मजारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाया रामायण का पाठ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मजारी में विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम के चरित्र और शिक्षाओं से अवगत कराने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने की।

कार्यक्रम में सबसे पहले अध्यापिका शैली ने महर्षि वाल्मीकि रचित रामायण का पाठ सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को करवाया। उसके बाद रामायण पर आधारित अंतर सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवा कर बच्चों के ज्ञान की परख की गई। प्रतियोगिता में स्वामी दयानंद सदन पहले, गुरु गोविंद सिंह सदन दूसरे और विवेकानंद सदन तीसरे स्थान पर रहा। रंगोली प्रतियोगिता में गुरु गोविंद सिंह सदन पहले, स्वामी दयानंद सरस्वती सदन दूसरे और स्वामी विवेकानंद सदन तीसरे स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीयता के प्रतीक भगवान श्रीराम के आदर्शों, उनकी शिक्षाओं से इस युवा पीढ़ी को अवगत करवाना था। आज के बच्चे भगवान श्रीराम के नाम को तो जानते हैं, पर उनके चरित्र की बहुत सारी बातों से अनविज्ञ हैं। दिवाली उनके लिए मात्र पकवान खाने और पटाखे फोड़ने का त्योहार बनकर रह गया है, जबकि यह हमारी ऐसी सांस्कृतिक विरासत है जो संपूर्ण विश्व के लिए महत्वपूर्ण है। भगवान राम के चरित्र से ही भारत का सर्वे भवन्तु सुखिनः, वसुधैव कुटुम्बकम विचार को सार्थकता मिलती है। स्कूली स्तर पर दी जाने वाली शिक्षा से ही बच्चों का चरित्र निर्मित होता है। रंगोली का निरीक्षण करने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान गुरमेल ने अपनी उपस्थित दर्ज करवाई। प्रधानाचार्य और अध्यापकों ने सभी बच्चों को दीपावली की अग्रिम बधाई देकर, मिठाई खिलाई। इस अवसर पर नीलम, बीना, शीला, राजेश, गुरदीप, हर प्रीत, सतनाम, रेणु, रेखा, प्रमोद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed