फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   gugga festival in gehranvi.

मैं जट्ट यमला पगला दिवाना... पर झूमा गेहड़वीं

Mon, 05 Sep 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झंडूता (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, झंडूता (बिलासपुर)। Updated Mon, 05 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
gugga festival in gehranvi.
गुग्गा मंदिर गेठवीं में कार्यक्रम में लुत्फ उठाती महिलाएं और बच्चे। - फोटो : festival

ग्राम पंचायत गेहड़वीं के गुग्गा मंदिर में चल रहे मेले में भाषा एवं सांस्कृतिक विभाग बिलासपुर के तत्वावधान में एक दिवसीय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें गायक मास्टर प्रिंस कपिल और हास्य कलाकार अभिषेक ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।

विज्ञापन


संध्या में समाजसेवी शिशु पाल नड्डा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
कार्यक्रम का आगाज नन्हे कलाकार हिमांशु कपिल ने की। इसके बाद हास्य कलाकार अभिषेक ने अपने हंसी भरे अंदाज से दर्शकों को लोटपोट कर दिया। इस मौके पर उन्होंने एक से बढ़कर एक नाटियां प्रस्तुत कर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


मास्टर प्रिंस कपिल ने शिव कैलाशों के वासी... भजन से शुरूआत करते हुए पहाड़ी, हिंदी और पंजाबी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने कैसा लगा गोरिए..., गोरी दा चित लगा..., पर्दा है पर्दा..., मैं जट्ट यमला पगला दिवाना..., दमादम मस्त कलंदर..., की बनु दुनिया दा..., मेरा बापू जिम्मेदार..., तेरा बापू लादेन ता नहीं... और मस्त बना देेंगे  बीबा... आदि गीतों पर दर्शकों को खूब झूमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संध्या में रवि कश्यप ने मंच संचालन करते हुए लोगों का खूब मनोरंजन किया। मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक स्टेडियम बनाने के लिए मेला कमेटी को 31 हजार रुपये देने की घोषणा की। साथ ही मास्टर प्रिंस को 1100 रुपये की इनाम राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान प्यार सिंह, उपप्रधान अनिल कुमार और सचिव किशोरी धीमान सहित पंचायत सदस्य व अन्य लोग उपस्थित रहे।

युद्धवीर ने जीती बड़ी माली
मेले में छिंज का आयोजन भी किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के नामी पहलवानों दमखम दिखाया। छिंज का शुभारंभ समाजसेवी किशोरी लाल शास्त्री ने किया। छिंज की बड़ी माली पनौल के युद्धवीर सिंह ने जीती, जबकि छोटी माली में ऋषिकेश के गजण सिंह विजेता बने। विजेता युद्धवीर सिंह को 2100 रुपये और चांदी का कंगन सहित गजण सिंह को 1100 रुपये इनाम देकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर कमेटी के प्रधान प्यार सिंह, उपप्रधान सुनील नड्डा, सदस्य निरंजना नड्डा, कमलेश, जगदीश, सुखदेव और महेश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मेले का लुत्फ लेने के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed