फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   governor came in prize distribution function in ghumarnvi

महामहिम से सम्मान पाकर खिल उठे मेधावी

Sun, 03 Jul 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवी(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवी(बिलासपुर)। Updated Sun, 03 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
governor came in prize distribution function in ghumarnvi
संस्कार सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य पाल के साथ मेधावी - फोटो : अमर उजाला

रविवार को घुमारवीं में प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने होनहारों की खूब पीठ भी थपथपाई और उन्हें नैतिक मूल्यों और संस्कारों का पाठ भी पढ़ाया।

विज्ञापन


घुमारवीं में आयोजित संस्कार सोसायटी के कार्यक्रम में राज्यपाल से पुरस्कार पाकर होनहार खुशी से चहक रहे थे। समारोह में महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि नौणी यूनिवर्सिटी के पूर्व उपकुुलपति केआर धीमान ने समारोह की अध्यक्षता की। समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
विज्ञापन


समारोह में जिला बिलासपुर के स्कूलों के बोर्ड की कक्षाओं में मेरिट हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं सहित उपमंडल घुमारवीं के स्कूलों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को मुख्यातिथि ने स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कार और संस्कृति लुप्त हो रही है
इस मौके पर राज्यपाल ने मेधावी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अक्षर ज्ञान के साथ जीवन में संस्कारों का अभाव न आने दें। देश का विकास हो रहा है, लेकिन नैतिक मूल्य गिरते जा रहे हैं।

संस्कार और संस्कृति लुप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि दूसरे के लिए जीने वाले को ही असली जीवन कहा जाता है। इस दौरान उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए मातृ देवो भव:, पितृ देवा भव : और अतिथि देवो भव : का संदेश दिया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने संस्था को एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

लघु नाटिका देख भाव विभोर हुए लोग
समारोह में विनोद कुमार ने नशे पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। इसे देखकर सभी लोग भाव-विभोर हो गए। इस मौके पर उपकुलपति केआर धीमान, संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी और अध्यक्ष अमृत लाल कतना ने भी संबोधित किया। पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, राजेंद्र गर्ग, राजेंद्र सिंह, कुंदन रतन, राकेश सांख्यान, संदीप धर्माणी, रितेश, तिलक, प्रवीण, राजीव शामा, कुलदीप डोगरा, चंद्रशील और देवदत्त सहित काफी संख्या में बच्चों के अभिभावक और लोग उपस्थित थे।   

मेरिट में आने पर इन बच्चों को मिला सम्मान
प्रदेश भर में बोर्ड की कक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान हासिल करने वाले जिला बिलासपुर के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिनमें अक्षिमा ठाकुर, आंचल शर्मा, कमलप्रीत सिंह, श्वेता शर्मा, अलका, पावसी, आर्यन गौतम, शिवांगी शर्मा, सुमिरन, प्रीति चंदेल, नितिका शर्मा, पियूष गौतम और शिवोम शर्मा को सम्मानित किया गया।

10वीं और जमा दो के इन विद्यार्थियों को मिला सम्मान
सोनिया, नीरज शर्मा, नेहा शर्मा, विशाल, शुभम शर्मा, मुस्कान कुमारी, श्वेता शर्मा, आकृति शर्मा, अनुराग भारद्वाज, विमल रोहित, कुसुम शर्मा, अमीषा कुमारी, ईशा शर्मा, महक शर्मा, निकिता कुमारी, ओंकार चंद, विजय कुमार, रश्मि शर्मा, आकांक्षा ठाकुर, शैलजा शर्मा, अक्षिता भारती, ज्योति देवी, सिमरन शर्मा, विशाल पटियाल, प्रिय ठाकुर, मोनिका, सुनीत शर्मा, अंकिता भारद्वाज, कोमल शर्मा, अभिनव, काजल कुमारी, निखिल कुमार, शिवानी शर्मा, पलक ठाकुर, रोहित पटियाल, नरेश कुमार, निताशा चौहान, शुभम पटियाल, नेहा शर्मा, सीमा देवी, अनमोल शर्मा, सत्यक मोहम्मद, मधु कुमारी, सूर्य करण, कविता राय, ज्योति शर्मा, अक्षित भारद्वाज, सिमरन

वंदना डोगरा, रीना कुमारी, दीक्षा शर्मा, मोहित शर्मा, वंदना कुमारी, शिवाली भारती, अंकिता देवी, शिवानी, प्रिया कुमारी, सौरभ शर्मा, वंदना, अंजलि शर्मा, संगीता देवी, पूनम, नावेदिता कुमारी, अनु देवी, रितिक शर्मा, कुसुम लता, शुभम, दीपक कुमार, नेहा शर्मा, ममता देवी, इरा कुमारी, अनीश कुमार, रिशव ठाकुर, रोहिणी शर्मा, तनवी रणौत


हिमांशु ठाकुर, विपाशा, पल्लवी, दीपिका शर्मा, अक्षिता, अभय सुमन, अंकिता शर्मा, दीक्षा शर्मा, प्रिंस, अक्षिता शर्मा, सारिका शर्मा, कार्तिकेय सिंह, तुसार गौतम, पूनम कुमारी, शालिनी, वंदना कुमारी, दीक्षा शर्मा, साहिल ,अंशुल शर्मा और निखिल ठाकुर सहित अन्य मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed