फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   governor came in dholra temple to durga pooja.

राज्यपाल ने धौलरा मंदिर में की दुर्गा पूजा

Mon, 10 Oct 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Mon, 10 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन

राज्यपाल ने धौलरा मंदिर में की दुर्गा पूजा केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने किया स्वागत, मंडी के लिए हुए रवाना अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर। धौलरा मंदिर में चल रहे शारदोत्सव में सोमवार को राज्यपाल आचार्य देव व्रत ने मां के दर माथा टेका। धौलरा पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पूजा अर्चना की। केंद्रीय मंत्री से कुछ मुद्दों पर चर्चा के बाद वह सुंदरनगर के लिए रवाना हो गए। इससे पहले 7 बजे 30 मिनट पर मां दुर्गा देवी की महानवमीं विहित पूजा संपन्न हुई। मां दुर्गा का नवम रूप सिद्धिदात्री को माना जाता है।
विज्ञापन


माता के इस रूप की पूजा को कालीबाड़ी मंदिर शिमला से आए पुजारी सुधांशु जी महाराज ने संपन्न करवाया। इस पूजा में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी पत्नी दर्शना देवी सहित विशेष रूप से पहुंचे। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने भी इस पूजा में भाग लिया। दुर्गा पूजा की 9वीं संध्या उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सौजन्य से पंजाब, मणिपुर, उड़ीसा और उत्तरप्रदेश से आए अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों के नाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशों में भी अपनी अदाकारी से भारत की संस्कृति की भव्यता का प्रदर्शन कर चुके इन कलाकारों ने अपने-अपने प्रदेशों की सांस्कृतिक छठा के वो रंग बिखेरे की पंडाल पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों से गूंजता रहा।

मणिपुर से आए कलाकारों ने मणिपुर का प्रसिद्ध पुंग चोलम और मणिपुरी मार्शल आर्ट्स यानी झांगटा, उड़ीसा के कलाकारों ने उड़ीसा का पारंपरिक गोटीपुआ नृत्य, पंजाब के जरनैल सिंह बग्गा एंड पार्टी ने पंजाबी भांगड़ा और उत्तरप्रदेश के कलाकारों ने मयूर नृत्य एवं बरसाना की होली की बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस संध्या का शुभारंभ तपोवन धर्मशाला से आईं पद्मश्री से विभूषित डॉ. शमा मैत्री और रांची विश्वविद्यालय के पूर्व उपकुलपति डॉ. एनएल नड्डा ने मां सरस्वती की तस्वीर के समुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


इस संध्या पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर बिहार से विशेष रूप से आई डॉ. वीना, बालमुकंद शर्मा, राम लाल पुंडीर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रजनी शर्मा, इंदु सांख्यान, रितेश पंवर, ओपी नड्डा, जीवन शर्मा और पूर्व पार्षद कमल गौतम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed