फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Government will take effective steps to rehabilitate people: Dharmani

लोगों के पुनर्वास के लिए सरकार उठाएगी कारगर कदम : धर्माणी

Mon, 28 Aug 2023 04:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 04:33 PM IST
विज्ञापन
Government will take effective steps to rehabilitate people: Dharmani
- विधायक ने अमरपुर, पनौल, फटोह, दकड़ी पंचायत में लिया नुकसान का जायजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं/भराड़ी (बिलासपुर)। विधायक राजेश धर्माणी ने सोमवार को अमरपुर, पनौल, फटोह और दकड़ी पंचायत में नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए सरकार कारगर कदम उठाएगी। इसके लिए तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे काम कर रही है। सभी विभागों को क्षतिग्रस्त योजनाओं और अन्य अधोसंरचना की मरम्मत में तेजी लाने और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में मरम्मत और रखरखाव कार्यों और प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। सरकार युद्ध स्तर पर राहत और पुनर्वास कार्यक्रम चला रही है और अपने स्रोतों से जो भी प्रदेशवासियों की सुरक्षा के लिए किया जा सकता है, वह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों के पुनर्वास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। आपदा से बचाव के लिए स्थायी वैज्ञानिक योजना बनाई जाएगी, जिसमें बाढ़, सुरक्षा, भूस्खलन, भूकंप और अन्य संवेदनशील स्थितियों के लिए एक स्थायी वैज्ञानिक योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में पुलिस बल को आगे आकर कार्रवाई करनी होती है, ऐसे में इन बलों को त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए भी प्रशिक्षित करने पर बल दिया जाएगा। भारी बरसात से अमरपुर, पनौल, फटोह और दकड़ी पंचायत पंचायत में भूस्खलन से एक दर्जन से अधिक परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रशासन ने बहुत से परिवारों को राहत शिविर में ठहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed