फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Government strict on the complaint of four lane affected people

Bilaspur News: फोरलेन प्रभावितों की शिकायत पर सरकार सख्त

Mon, 13 Apr 2026 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 13 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Government strict on the complaint of four lane affected people
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन


मामले को लेकर वन विभाग से सात दिन में मांगी रिपोर्ट
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन वन भूमि पर लगे पिलरों के सत्यापन का है मामला
विशेष सचिव वन ने प्रधान मुख्य अरण्यपाल को जारी किए निर्देश, मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के निर्माण के लिए डायवर्ट की गई वन भूमि पर लगे राइट ऑफ वे आरसीसी पिलरों के सत्यापन को लेकर प्रदेश सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। बार-बार पत्राचार के बावजूद इस मामले में कार्रवाई न होने पर वन विभाग के विशेष सचिव ने प्रधान मुख्य अरण्यपाल से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट सात दिनों के भीतर सरकार को भेजी जाए।

यह मामला फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा था। समिति ने 16 मार्च 2026 को एक प्रतिनिधित्व पत्र सौंपकर पिलरों के सत्यापन में हो रही देरी और अनियमितताओं की शिकायत की थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस पर संज्ञान लेते हुए वन विभाग को तत्काल जांच के आदेश दिए थे। सरकारी पत्र के अनुसार, वन विभाग ने इससे पहले 10 फरवरी 2026 को भी इस संबंध में निर्देश जारी किए थे, लेकिन निचले स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। विशेष सचिव की ओर से जारी ताजा आदेशों में इस कार्य को शीर्ष प्राथमिकता पर रखने को कहा गया है। बता दें कि फोरलेन के लिए अधिग्रहित वन भूमि की सीमाओं को चिह्नित करने के लिए लगाए गए आरसीसी पिलरों के स्थान को लेकर प्रभावितों ने सवाल उठाए हैं। विभाग द्वारा अभी तक एक्शन टेकन रिपोर्ट दाखिल नहीं की गई है, जिससे विस्थापितों का मामला लटका हुआ है। प्रभावित समिति का कहना है कि पिलरों का सही सत्यापन न होने से उनकी निजी भूमि और डाइवर्ट की गई वन भूमि के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसी शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए अब विभाग को इस मामले में सात दिन के भीतर तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट करने के आदेश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed