फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Government is working out of political malice: Katwal

सरकार राजनीतिक द्वेष से कर रही काम : कटवाल

Wed, 13 Dec 2023 06:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 06:15 PM IST
विज्ञापन
Government is working out of political malice: Katwal
बिलासपुर की समोह पंचायत में आयोजित कार्यक्रम पर उपस्थित विधायक जीतराम कटवाल व अन्य ग्रामीण । सं
विधायक ने विजयपुर और समोह में आयोजित कार्यक्रमों में की शिरकत
विज्ञापन

चुनाव के समय दी गारंटियां पूरी करने के बजाय पहले हुए कार्यों में डाल रही अड़ंगा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश की कांग्रेस सरकार राजनीतिक द्वेष भावना से काम कर रही है। चुनाव के समय दी गई गारंटियां पूरी करने के बजाय सरकार जयराम सरकार के समय शुरू किए विकासात्मक कार्यों में भी अड़ंगा अड़ा रही है। यह बात झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विजयपुर और समोह पंचायत में आयोजित कार्यक्रमों में कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी जिन गारंटियों को कैबिनेट की पहली बैठक में पूरा करने का वादा किया था, एक साल बीत जाने के बाद अब उन्हें अगले चार सालों में पूरा करने का राग अलापा जा रहा है। इससे प्रदेश की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। कटवाल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने ‘सबका साथ-सबका विकास, सबका प्रयास-सबका विश्वास’ के मूलमंत्र के साथ चलाई आयुष्मान भारत, जनधन, उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि, दीनदयाल अंत्योदय, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा जल जीवन मिशन जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं इसका प्रमाण हैं। देश के करोड़ों लोग इन योजनाओं से लाभांवित हो रहे हैं। इसके विपरीत कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है।
विज्ञापन

कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के सहयोग और नड्डा के प्रयासों से झंडूता क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए हर व्यक्ति को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। इन कार्यक्रमों के दौरान सांसद मोबाइल सेवा के माध्यम से लोगों का मुफ्त हेल्थ चेकअप करने के साथ ही दवाइयां भी मुहैया करवाई गई। इसके अलावा ड्रोन के फायदे बताते हुए उसका प्रदर्शन भी किया गया। इन कार्यक्रमों में लगभग 450 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed