{"_id":"6909eb88afa32eaf950318a9","slug":"girls-of-bilaspur-academy-are-following-in-the-footsteps-of-sushma-and-renuka-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-147736-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सुषमा और रेणुका के नक्शे कदम पर चल रहीं बिलासपुर अकादमी की बच्चियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सुषमा और रेणुका के नक्शे कदम पर चल रहीं बिलासपुर अकादमी की बच्चियां
Tue, 04 Nov 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
लुहणू क्रिकेट मैदान में अभ्यास करती अकादमी की महिला खिलाड़ी। संवाद
एक्सक्लूसिव
बिलासपुर क्रिकेट संघ की अकादमी में तैयार हो रही महिला क्रिकेट की नई पौध
अकादमी से निकली वंदना ठाकुर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में बना चुकी हैं जगह
इस साल तीन महिला खिलाड़ियों का अंडर-23 हिमाचल की टीम में हुआ है चयन
अनिल ठाकुर
बिलासपुर। हिमाचल की स्टार क्रिकेटर रेणुका सिंह ठाकुर और सुषमा वर्मा के नक्शे कदम पर अब बिलासपुर की बेटियां आगे बढ़ रही हैं। पिछले दस वर्ष से संचालित गर्ल्स क्रिकेट अकादमी प्रदेश में महिला क्रिकेट का मजबूत केंद्र बन चुकी है। यहां से निकल रहीं नई प्रतिभाएं हिमाचल की अगली क्रिकेटर पीढ़ी को तैयार कर रही हैं।
अकादमी में इस समय 20 बालिकाएं निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। खिलाड़ियों को सभी जरूरी सुविधाएं हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से प्रदान की जाती हैं। प्रशिक्षक करण रघु और दीपक चौहान इन बेटियों को रोजाना लुहणू मैदान में प्रशिक्षण दे रहे हैं। अकादमी से निकली वंदना ठाकुर ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में जगह बनाई है और हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया है। वहीं सोनाली ठाकुर भी इसी अकादमी की पूर्व खिलाड़ी हैं, जिन्होंने प्रदेश की टीम में खेलकर बिलासपुर का नाम रोशन किया। हाल ही में हिमाचल की अंडर-23 टीम में अकादमी की तीन बेटियां इशानी दास, मन्नत और शिवाली का चयन हुआ है। अकादमी का एक उप केंद्र जुखाला में संचालित है, जहां 12 बालिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। वर्ष 2023 में बिलासपुर की सीनियर महिला क्रिकेट टीम ने अंतर जिला प्रतियोगिता में उप विजेता बनकर अपनी पहचान मजबूत की थी।
इनसेट
भारतीय टीम का हिस्सा बनने का सपना देख रही हैं सगी बहनें नव्या और मानवी
अकादमी में अभ्यास करने वाली डियारा की सगी बहनें नव्या और मानवी भी भारतीय टीम का हिस्सा बनने का सपना देख रही हैं। नव्या बताती हैं कि उन्होंने लड़कों को क्रिकेट खेलते देखकर इस खेल को अपनाया, जबकि छोटी बहन मानवी ने नव्या से प्रेरणा लेकर बल्ला उठाया। दोनों बहनें रोजाना लुहणू मैदान में अभ्यास करती हैं और जेमिमाह रोड्रिग्स को अपना आदर्श मानती हैं।
विज्ञापन
इनसेट
कोच बोले- बेटियां लिखेंगी नया इतिहास
प्रशिक्षक करण रघु का कहना है कि बिलासपुर की बालिकाओं में खेल को लेकर गजब का जुनून है। सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो आने वाले वर्षों में यहीं से नई सुषमा और रेणुका निकलेंगी। क्रिकेट में महिलाओं ने विश्व कप जीत कर कई बच्चियों को सपने देखना सिखा दिया है।
कोट
क्रिकेट संघ बिलासपुर लड़कों को ही नहीं, बल्कि लड़कियों को भी बेहतर क्रिकेटर के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए संघ निशुल्क कोचिंग भी बच्चियों को दे रहा है। इसके अलावा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की अगुवाई में खेल मैदान में उन्हें सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। अच्छे कोच बच्चियों को तैयार कर रहे हैं। आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट टीम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व यहां की बेटियां करेंगी।
विशाल जगोता, सचिव क्रिकेट संघ बिलासपुर
संवाद