{"_id":"69610476a268292ec60ee3b0","slug":"girls-aged-14-to-15-will-be-vaccinated-against-cervical-cancer-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-151831-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सर्वाकल कैंसर से बचाव के लिए 14 से 15 वर्ष तक की बालिकाओं को लगेगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सर्वाकल कैंसर से बचाव के लिए 14 से 15 वर्ष तक की बालिकाओं को लगेगी वैक्सीन
Fri, 09 Jan 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बिलासपुर के जिला स्तरीय मासिक में मौजूद चिकित्सा अधिकारी और
स्वास्थ्य विभाग ने जिला स्तरीय मासिक बैठक में दी जानकारी
गर्भवती माता पंजीकरण, जच्चा -बच्चा टीकाकरण के बारे में भी की गई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला बिलासपुर के ट्रामा हाल में जिला स्तरीय मासिक बैठक जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शशि दत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें गर्भवती माता पंजीकरण, जच्चा -बच्चा टीकाकरण सहित ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और माइक्रो प्लान के बारे में विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि गार्डसिल वैक्सीन जो सर्वाकल कैंसर से बचाव करती है। यह वैक्सीन कि 14 से लेकर 15 वर्ष की लड़कियों को लगाई जाएगी।
बैठक में गर्भवती माता पंजीकरण, जच्चा -बच्चा टीकाकरण, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, मातृ एवं बाल मृत्यु अवलोकन, चिकित्सीय गर्भ समाप्ति कानून में दवाएं लेने के बारे में सावधानियां, एचआईवी, जैविक व्यर्थ निष्पादन कानून, हैपेटाइटिस, ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस, ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता पोषण समिति, जन आरोग्य समिति, राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम, पोषण अभियान रिपोर्टिंग, आभा, राष्ट्रीय क्षय रोग पर चर्चा की गई। इस बैठक के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण के पश्चात लाभार्थी को इसका प्रमाण पत्र पोर्टल के माध्यम से दिया जाएगा बैठक में जिला प्रोग्राम अधिकारी डा. दीपक घुरग, चारों खंडों के खंड चिकित्सा अधिकारी, हेल्थ एजुकेटर, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, ब्लाक प्रोग्राम प्रबंधक और ब्लॉक एकाउटेंट उपस्थित रहे।संचालन डा. अनंत राम चौहान जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने किया।