फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ghumarwin will get Himuda division office today

Bilaspur News: आज मिलेगा घुमारवीं को हिमुडा डिवीजन कार्यालय

Thu, 20 Nov 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 20 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Ghumarwin will get Himuda division office today
घुमारवीं में हिमुडा डिवीजन कार्यालय। संवाद
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

आज लोगों को समर्पित किया जाएगा घुमारवीं का हिमुडा डिवीजन कार्यालय
-स्टाफ की तैनाती पूरी, अधिशासी अभियंता ने भी संभाला पदभार
-कार्यालय से चलेंगी तीन प्रमुख शाखाएं ड्राइंग, अकाउंट्स और पत्राचार

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में नव स्थापित हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) डिवीजन कार्यालय का शुक्रवार को लुहणू मैदान से औपचारिक शुभारंभ होगा। नए कार्यालय की स्थापना होने से घुमारवीं, बिलासपुर और हमीरपुर सब-डिवीजनों के लोगों को अब मंडी स्थित हिमुडा कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
नए कार्यालय में अधिशासी अभियंता के तौर पर राजेश ठाकुर ने कार्यभार संभाल लिया है। हिमुडा ने डिवीजन चलाने के लिए सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता सहित सभी आवश्यक कर्मचारियों की तैनाती पूरी कर दी है। कार्यालय में तीन प्रमुख शाखाएं ड्राइंग, अकाउंट्स और पत्राचार स्थापित की गई हैं। ड्राइंग ब्रांच में तीन कर्मचारी तैनात किए गए हैं, अकाउंट्स ब्रांच में भी पर्याप्त स्टाफ लगाया गया है, जबकि पत्राचार ब्रांच में दो कर्मचारी कार्य करेंगे। सभी शाखाओं की निगरानी सहायक अभियंता करेंगे। डिवीजन की कमान अधिशासी अभियंता के पास रहेगी। यह कार्यालय फिलहाल नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड नंबर-1, बडू वार्ड स्थित राजस्व सदन में संचालित होगा। अब तक घुमारवीं व आसपास के क्षेत्रों को तकनीकी स्वीकृति, भुगतान, अनुमोदन और निर्माण से जुड़े कार्यों के लिए मंडी डिवीजन पर निर्भर रहना पड़ता था। नए डिवीजन कार्यालय के शुरू होने से क्षेत्र की विकास परियोजनाओं में तेजी आएगी।
विज्ञापन

स्थानीय ठेकेदारों, व्यापारियों और आम जनता के समय व संसाधनों की बचत होगी। प्रशासनिक प्रक्रिया सुगम होने से अनुमोदन, भुगतान और निर्माण संबंधी कार्य तेजी से पूर्ण हो सकेंगे। हिमुडा राज्य का प्रमुख निर्माण एवं शहरी विकास प्राधिकरण है, जो सरकारी भवनों, आवासीय कॉलोनियों, हॉस्टलों, अस्पतालों व अन्य ढांचों का निर्माण करता है। घुमारवीं में डिवीजन कार्यालय खुलने से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं उभरेंगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है। लोगों का मानना है कि यह कदम घुमारवीं को शहरी विकास के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed