फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ghumarvi's Nitin represented the country in the World Scout Moot

Bilaspur News: पुर्तगाल में वर्ल्ड स्काउट मूट में नीतिन ने लहराया तिरंगा

Sun, 10 Aug 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 10 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Ghumarvi's Nitin represented the country in the World Scout Moot
नितिन चड्ढा
16वां वर्ल्ड स्काउट मूट में लिया भाग,
विज्ञापन

भारत की संस्कृति, परंपरा की दुनिया को दी जानकारी जल क्रीड़ा से लेकर जलवायु परिवर्तन वर्कशॉप में लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। पुर्तगाल में आयोजित 16वें वर्ल्ड स्काउट मूट में घुमारवीं कॉलेज के रोवर नितिन चड्ढा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में 100 से अधिक देशों के करीब 11 हजार युवाओं ने भाग लिया।
यह आयोजन 25 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक हुआ। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के एमएससी जूलॉजी के छात्र नितिन ने पुर्तगाल इमें तिरंगा लहराने के साथ-साथ भारत की समृद्ध संस्कृति और परंपरा को विश्व मंच पर प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

10 दिनों के दौरान नितिन ने संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों पर चर्चा, वॉटर स्पोर्ट्स, स्कूबा डाइविंग, घुड़सवारी, क्लाइमेट चेंज वर्कशॉप, सॉइल मैनेजमेंट ट्रेनिंग जैसी कई गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। इंटरनेशनल कल्चर नाइट में उन्होंने भारतीय संस्कृति की झलक पेश की और फूड प्लाजा में भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखाकर विदेशी प्रतिभागियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नितिन ने कहा कि पुर्तगाल में जिंदगी बदलने वाला अनुभव था। अलग-अलग देशों के युवाओं से बातचीत कर समझ आया कि हमारी संस्कृतियां भले अलग हों, लेकिन सपने और चुनौतियां लगभग एक जैसी हैं। इस मूट से उन्हें सीखने, सोचने और आगे बढ़ने की दिशा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन ने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स हिमाचल प्रदेश के राज्य मुख्य आयुक्त, राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के प्राचार्य, स्काउटिंग मेंटर्स, कॉलेज स्टाफ, दोस्तों और माता-पिता का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed