फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ghumarnvi toper get leptop.

लैपटॉप हाथ में लेकर झूम उठे होनहार

Mon, 20 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवी(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवी(बिलासपुर)। Updated Mon, 20 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
ghumarnvi toper get leptop.
student - फोटो : अमर उजाला

राजीव गांधी डिजिटल योजना के तहत वर्ष 2014-15 में मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले घुमारवीं के विद्यार्थियों को सोमवार को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर होनहारों के चेहरे पर गर्व और खुशी दोनों दिखाई दे रहे थे।

विज्ञापन


लैपटॉप पाकर विद्यार्थी फूले नहीं समा रहे थे। इस मौके पर घुमारवीं क्षेत्र के 343 मेधावियों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। अपने बच्चों की इस सफलता को देखकर अभिभावक भी गदगद थे।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव (वन) राजेश धर्माणी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में उप निदेशक उच्च शिक्षा रवि जम्वाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए राजीव गांधी डिजिटल योजना के तहत वितरित किए जा रहे लैपटॉपों के बारे में छात्रों को विस्तृृत जानकारी दी ताकि वह इसका सही तरीके से इस्तेमाल कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला के 733 छात्र-छात्राओं में से घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से 343 छात्र-छात्राओं ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया है। इसका श्रेय स्कूलों में पढ़ाने वाले अध्यापकों के साथ साथ परिजनों को भी जाता है। राजेश धर्माणी ने कहा कि उर्वशी ने प्रदेश में पहला स्थान पाकर घुमारवीं का नाम रोशन किया है। इसलिए उन्होंने खुशी महसूस करते हुए उर्वशी को घुमारवीं का नाम रोशन करने के लिए 50 हजार नकद राशि ईनाम के रूप में दी थी।  

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2011-12 में राजीव गांधी डिजिटल योजना के तहत 10वीं और 12वीं में मेरिट में आने वाले 4000 हजार बच्चों को लैपटॉप देने के तहत योजना की शुरूआत की गई थी जो कि मेरिट आने वाले बच्चों की संख्या को देखते हुए सरकार ने इसकी संख्या को प्रति वर्ष बढ़ाते हुए पांच हजार, साढ़े सात हजार और पिछले वर्ष से प्रदेश सरकार ने दस हजार बच्चों को लैपटॉप देने का फैसला लिया गया।

प्रदेश भर में वर्ष 2014-15 की मेरिट लिस्ट में पहला और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल घुमारवीं की छात्राओं उर्वशी और पलक को बधाई देते हुए मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि एकाग्रता, अनुशासन और कड़ी मेहनत से ही यह मुकाम हासिल किया जा सकता है।



 इस अवसर पर लाल सिंह चौहान प्रधानार्चय रावमापा(छात्र) घुमारवीं, श्याम शर्मा पार्षद, नगर परिषद घुमारवीं, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य व अध्यापक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed