फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Gayatri Devi stood first in the quiz competition

Bilaspur News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गायत्री देवी रही प्रथम

Mon, 28 Aug 2023 05:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 05:12 PM IST
विज्ञापन
Gayatri Devi stood first in the quiz competition
गेहड़वीं में नेत्रदान जागरूकता शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गेहड़वीं में नेत्रदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. चिराग भारद्वाज ने की।

मुख्य वक्ता स्वास्थ्य शिक्षक रमेश चंदेल ने कहा कि भारत में लगभग 1 लाख 20 हजार लोग कॉर्निया के कारण अंधे हैं। करीब 27 हजार केस प्रतिवर्ष इसमें और जुड़ जाते हैं, जबकि वर्तमान में नेत्रदान के कारण लगभग 22 हजार आंखें ही दान की गई हैं जो कि अंधेपन के मुकाबले बहुत कम हैं। उन्होंने कहा कि पखवाड़े का उद्देश्य लोगों को मृत्यु के बाद नेत्रदान के प्रति जागरूक करना है। एक नेत्रदान करने वाला व्यक्ति दो लोगों को रोशनी देकर जीवन देता है। किसी व्यक्ति की आंखें किसी भी उम्र में दान की जा सकती हैं। भले ही आंखों पर लेंस, चश्मा लगा हो या फिर आंख का ऑपरेशन ही हुआ हो। किसी भी व्यक्ति की मृत्यु के 4 से 6 घंटे के भीतर नेत्रदान किया जा सकता है। यह प्रक्रिया सिर्फ 10 से 15 मिनट में पूरी हो जाती है। वही, डॉ. चिराग भारद्वाज ने कहा कि एड्स, पीलिया, रेबीज, ब्रेन फीवर और ब्लड कैंसर के मरीजों की आंखें दान नहीं की जा सकती। इस अवसर पर नेत्रदान और आंखों की देखभाल पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें गायत्री देवी प्रथम, संतोष और राखी शर्मा द्वितीय और संतोष चंदेल तृतीय स्थान पर रहीं। डॉ. चिराग भारद्वाज ने पुरस्कार वितरित किए। शिविर में राजेश, उर्मिला चंदेल, प्रवीण, बबली, सुनीता, निर्मला, शुक्ला, सुषमा, मोनिका, स्नेहलता, मीरा, निशा, चंपा, निर्मला देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed