फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Gayatri achieved first place in quiz competition

Bilaspur News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में गायत्री ने हासिल किया पहला स्थान

Thu, 07 Mar 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Gayatri achieved first place in quiz competition
-संगासवीं, कोटलू में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
विज्ञापन

-महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य विभाग झंडूता की ओर से संगासवीं और कोटलू में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें गायत्री ने पहला, मंगलेश ने दूसरा, बिंदु और रेखा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिक्षक रमेश चंदेल ने महिलाओं को इस दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भारत सहित विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा, महिलाओं के आर्थिक राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियां के उपलक्ष्य के रूप में मनाया जाता है। साल 2024 की थीम इंस्पायर इंक्लूजन महिलाओं के समावेशन के महत्व को समझाने और महत्व देने के लिए प्रेरित करता है। महिला दिवस का औचित्य तब तक प्रमाणित नहीं होगा जब तक कि सच्चे अर्थों में महिलाओं की दशा नहीं सुधरती। वास्तविक महिला सशक्तीकरण तभी होगा, जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी और उनमें कुछ करने का आत्मविश्वास जागेगा। यह शुभ संकेत है कि महिलाओं में अधिकारों के प्रति समझ विकसित हुई है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में देखें तो स्त्री का विशेष स्थान सदियों से रहा है। इस दौरान महिलाओं को गैर संचारी रोग, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, एनीमिया और कुपोषण से बचाव के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर संगीता देवी, नीलम कुमारी, मोनिका शर्मा, गायत्री देवी, प्यार सिंह, रेखा, सरिता, प्रतिभा, और पम्मी सहित 80 महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed