फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Gave information to students about energy and water conservation

Bilaspur News: विद्यार्थियों को ऊर्जा और जल संरक्षण की दी जानकारी

Fri, 10 May 2024 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Gave information to students about energy and water conservation
-बिलासपुर कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के निर्देशन में यूको क्लब ने एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. कटवाल ने की।

कार्यकारी प्राचार्य, मुख्य अतिथि प्रो. जगवीर चंदेल और मुख्य वक्ता सहित सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में युवाओं के लिए मोटे अनाज के पोषक तत्व, औषधीय पौधों की महत्ता, ऊर्जा और जल संरक्षण एवं ई कचरा के बारे में विशेष जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. मोनिका चंदेल और प्रो. सोनिया राठौर रहीं। डॉ. मोनिका ने ऊर्जा और जल संरक्षण एवं ई-कचरा के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज पानी का जलस्तर घटना जा रहा है और पानी कम हो रहा है, इसलिए पानी का संरक्षण बहुत जरूरी है। अगर हम जल को सुरक्षित रखेंगे तभी हमारा कल सुरक्षित होगा। इसके लिए हमें जल का प्रयोग उचित प्रकार से करना होगा। जल स्रोत को साफ रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि हमें बिजली का उतना ही प्रयोग करना चाहिए जितनी हमें जरूरत है। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. कटवाल ने मोटे अनाज, ऊर्जा और जल संरक्षण के विषय में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज की जीवन शैली हमारे जीवन के लिए एक खतरा बनती जा रही है और यदि मानव जीवन को सुरक्षित रखना है तो हमें अपने रहन सहन में बदलाव करना होगा। कार्यक्रम में डॉ. कुलदीप बरवाल सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed