{"_id":"689c787825271e0f5b0d1c04","slug":"garbage-collection-garbage-collection-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-142410-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : छह माह बाद नगर परिषद के मैदान से उठने लगा सूखा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : छह माह बाद नगर परिषद के मैदान से उठने लगा सूखा कूड़ा
विज्ञापन
एसीसी ने कूड़ा लेना किया था बंद, उसके बाद परिषद के परिसर में लगे थे ढेर
डियारा सेक्टर में कूड़ा जमा होने के कारण लोगों को हो रही थी परेशानी
अल्ट्राटेक बागा भेजी जा रहीं कूड़े की गाड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर परिषद डियारा के मैदान में लगे कूड़े के ढेर को नगर परिषद ने उठाना शुरू कर दिया है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। करीब छह माह बाद मैदान को कूड़े से खाली किया जाएगा। मैदान में जमा कूड़े से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
शहर भर से निकलने वाला सूखा कूड़ा छह माह से नगर परिषद के मैदान से जमा किया जा रहा था। हर दिन नगर परिषद क्षेत्र से करीब तीन टन सूखा कूड़ा एकत्रित किया जाता है। कूड़े के यह ढेर स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए थे। बरसात में कूड़े के ढेर बदबू तो फैला रहे हैं, साथ ही बीमारियां फैलने का डर भी बना हुआ है। कूड़ा प्रबंधन नगर परिषद के गले की फांस बन गया था। हाल ही में उपायुक्त बिलासपुर ने डियारा सेक्टर में निरीक्षण किया था। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उपायुक्त को कूड़े की समस्या से अवगत कराया था। उपायुक्त ने नगर परिषद को शीघ्र कूड़े के प्रबंधन के निर्देश दिए। एसीसी ने करीब छह माह पहले कूड़ा लेना बंद किया था, जिस कारण यह परेशानी शुरू हुई। हालांकि नगर परिषद की ओर से सीमेंट प्लांट बागा के लिए हर दिन कूड़े की गाड़ी भेजी जाती है, लेकिन शहर से निकलने वाले कूड़े की मात्रा अधिक है। नगर परिषद सुचारु रूप से घर-घर से कूड़ा उठा रहा है, लेकिन कूड़े का निपटारा समस्या बन गया। नगर परिषद के मैदान में लगे कूड़े के ढेरों को तिरपाल से ढका गया है और इसके बॉक्स बनाकर भी रखे गए हैं। अब इस कूड़े को ट्रकों के माध्यम से बागा भेजा जा रहा है। शीघ्र ही मैदान खाली हो जाएगा। बता दें कि नगर परिषद को आधुनिक कूड़ा संयंत्र लगाने के लिए जगह मिल गई है, लेकिन जब तक यह साइट शुरू नहीं होती तब तक कूड़े की समस्या नगर परिषद के लिए बड़ी चुनौती है। पांच साल से नगर परिषद अस्थायी व्यवस्था से काम चला रहा है। नगर परिषद ने चयनित भूमि को समतल करवा दिया है। शीघ्र ही वहां पर शेड का निर्माण किया जाएगा, जिसके बाद वहां पर मशीनों को स्थापित किया जाएगा। इससे लोगों को भी राहत मिलेगी। नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम ने बताया कि बागा सीमेंट कंपनी में कूड़ा भेजा जा रहा है। शीघ्र ही मैदान खाली हो जाएगा। कूड़ा निपटान के लिए नगर परिषद की ओर से चिह्निंत डंपिंग साइट पर कार्य चल रहा है। शीघ्र ही कार्य को पूरा किया जाएगा और यहां पर मशीनों को लगाया जाएगा, जिससे कूड़े का निष्पादन सुचारु रूप से किया जाएगा।