{"_id":"65365189a83027618e039996","slug":"gajak-being-sold-on-street-vendors-without-expiry-date-marked-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-7566-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एक्सपायरी तिथि अंकित किए बिना रेहड़ी फड़ी पर बेची जा रही गजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एक्सपायरी तिथि अंकित किए बिना रेहड़ी फड़ी पर बेची जा रही गजक
विज्ञापन
- विभाग की ओर से नहीं की जा रही कोई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं शहर और आसपास के गांवों में रेहड़ी फड़ी लगाने वाले कुछ प्रवासी और स्थानीय लोग तय मानकों के बिना तैयार की गई खाद्य सामग्री बेच रहे हैं, लेकिन विभाग की तरफ से ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में बाजार में सूखे मेवों की बिक्री भी बढ़ गई है। इसमें मूंगफली और गजक सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। अब बाजार में जगह-जगह मूंगफली और गजक से भरी हुई रेहड़ियां नजर आ रही है। लेकिल अधिकतर रहेड़ियों पर बिकने वाली गजक और अन्य खाद्य पदार्थों पर न तो इसके निर्माण की तारीख और न ही एक्सपायर होने की तिथि अंकित है। कुछ खाद्य सामग्री को देखकर ही उनकी घटिया गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है। यही नहीं शिक्षण संस्थानों के पास भी इस तरह के घटिया खाद्य सामग्री को बेचा जा रहा है और अधिकांश बच्चे इन खाद्य पदार्थों का सेवन कर रहे हैं, जबकि बिना नियम कानून के बेची जा रही खाद्य सामग्री न केवल बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती है, बल्कि जानलेवा भी हो सकती है। उधर, खाद्य सुरक्षा विभाग सहायक आयुक्त महेश कश्यप ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। विभाग जल्द ही ऐसे लोगों पर कार्रवाई शुरू करेगा जो नियमों को ताक पर रखकर बनाई गई और एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को बेचने में लगे हुए हैं।