{"_id":"5e39a47b8ebc3ee60d66c178","slug":"froud-involved-bilaspur-news-sml3232594189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी सभा तलाई के पूर्व सचिव, सह सचिव पर 5 करोड़ हथियाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी सभा तलाई के पूर्व सचिव, सह सचिव पर 5 करोड़ हथियाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरठीं(बिलासपुर)। करोड़ों की हेराफेरी करने से चर्चा में आई तलाई ग्राम सेवा सहकारी सभा समिति तलाई में पांच करोड़ रुपये हथियाने का एक और बड़ा घपला उजागर हुआ है। जिसकी शिकायत खुद कमेटी सदस्य ने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से कर दी है। वहीं सभा के पांच करोड़ के साथ उक्त गोलमाल की रकम 43 करोड़ हो गई है।
सभा के पूर्व सदस्य महेंद्र सिंह झबोला वार्ड नंबर सात ने अपनी शिकायत में बताया कि सभा सचिव राजेश पटियाल व सभा सह सचिव ओंकार चंद शर्मा ने दी दाबला कृषि सहकारी सभा समिति कोठी से पांच करोड़ ऐंठने के चक्कर में गलत ढंग से प्रस्ताव बनाया और जिसमें सभा के प्रधान सहित सात सदस्यों की सहमति भी जताई है। जबकि उन्होंने कोई भी ऐसा प्रस्ताव नहीं डाला है और न ही किसी ऐसे प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने दाबला सहकारी सभा से पांच करोड़ लिया और कहा कि आपको 11 प्रतिशत चक्रवृद्धि ब्याज दिया जाएगा। जिसके लिए सभा की समस्त प्रबंध समिति भी सहमत है।
दाबला सहकारी सभा को दिए गए पत्र में पांच करोड़ जमा करने के संदर्भ में सभा के अपने रजिस्टर पर 794 प्रस्ताव संख्या में दर्शाया गया है, जबकि रजिस्टर पर यह अंकित नहीं है। इससे साफ जाहिर होता है कि सभा सचिव व सह सचिव ने पांच करोड़ का गोलमाल करने के उद्देश्य से यह जालसाजी की है और कमेटी सदस्यों की सहमति दर्शाई गई है। इस संदर्भ में जब सभा के पूर्व प्रधान पवन कौशल से बातचीत की गई तो उन्होंने भी बताया कि इसमें उनका कोई भी लेना देना नहीं है। सभा सचिव व सह सचिव ने अपनी मर्जी से ही झूठा प्रस्ताव बना कर पैसे हड़पने के उद्देश्य से यह गोलमाल किया है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि इसकी भी गहनता से छानबीन की जाए ताकि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।