{"_id":"6a874b37a2df821be40fd267","slug":"from-blasting-operations-to-employment-villagers-placed-several-demands-before-the-acc-management-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-165920-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ब्लास्टिंग से लेकर रोजगार तक, एसीसी प्रबंधन के सामने ग्रामीणों ने रखीं कई मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ब्लास्टिंग से लेकर रोजगार तक, एसीसी प्रबंधन के सामने ग्रामीणों ने रखीं कई मांगें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौन कोठी और पंजगाईं के 35 ग्रामीणों ने बैठक में उठाए सड़क, मुआवजा, वाहन और चिकित्सा सुविधाओं से जुड़े मुद्दे
जमथल सड़क की मरम्मत, कुनणु में पेड़ों के नुकसान के मुआवजे पर भी हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। धौन कोठी और पंजगाईं के ग्रामीणों ने एसीसी गगल प्रबंधन के साथ बैठक में क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए। एसीसी के प्रशासनिक सम्मेलन कक्ष में हुई बैठक में करीब 35 ग्रामीण शामिल हुए। इनमें सात महिलाएं और ग्राम पंचायत प्रधान भी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता एसीसी गगल के चीफ प्लांट मैनेजर ने की।
ग्रामीणों ने गांवों के नजदीक पहुंच रहे ब्लास्टिंग फेस को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंता जताई। प्रबंधन ने ब्लास्टिंग के दौरान सुरक्षा मानकों और आवश्यक सावधानियों का पालन करने का आश्वासन दिया। माइनिंग क्षेत्र से जुड़े मामले की मौके पर जांच और सत्यापन करने पर भी सहमति बनी।
बैठक में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का मुद्दा भी उठा। प्रबंधन ने आवश्यक योग्यता और कौशल रखने वाले स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसरों में प्राथमिकता देने की बात कही। पात्र युवाओं की जानकारी ग्राम प्रधान और वार्ड सदस्य कंपनी तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने धौन कोठी-जामथल सड़क की खराब हालत, खनन कार्य के लिए स्थानीय वाहनों की उपलब्धता, सीएसआर गतिविधियों और चिकित्सा सुविधाओं से जुड़े मामले भी उठाए। सड़क की मरम्मत के लिए आवश्यक कार्रवाई पर चर्चा हुई।
इसके अलावा कुनणु गांव में पत्थर लुढ़कने से पेड़ों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग भी रखी गई। प्रबंधन ने आवश्यक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में कंपनी के माइंस, सीएसआर, इंजीनियरिंग, मानव संसाधन और लैंड विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।