{"_id":"6a5e756a6c9d584e2a0f790f","slug":"free-cataract-surgeries-to-be-performed-on-over-100-elderly-people-in-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-164024-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर में 100 से अधिक बुजुर्गों के होंगे निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर में 100 से अधिक बुजुर्गों के होंगे निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन
विज्ञापन
प्रत्येक सर्जरी पर 12,500 रुपये खर्च उठाएगा सामाजिक न्याय विभाग, आने-जाने का किराया भी मिलेगा
जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने दी जानकारी
सभी विभागों को पात्र लाभार्थियों की पहचान कर योजना का लाभ दिलाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में इस वर्ष 100 से अधिक पात्र वरिष्ठ नागरिकों के निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराए जाएंगे। प्रत्येक ऑपरेशन पर आने वाला करीब 12,500 रुपये का पूरा खर्च सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग वहन करेगा। साथ ही लाभार्थियों को अस्पताल आने-जाने का यात्रा व्यय भी उपलब्ध कराया जाएगा।
यह जानकारी सोमवार को बचत भवन में अतिरिक्त उपायुक्त रूपिंदर कौर की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याणार्थ राज्य कार्य योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। एडीसी रूपिंदर कौर ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके स्वास्थ्य, सम्मान, सुरक्षा तथा सामाजिक सहभागिता को सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य कार्य योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत गत वर्ष जिले में निर्धारित 45 निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया था। इस वर्ष लक्ष्य बढ़ाकर 100 से अधिक पात्र वरिष्ठ नागरिकों की निशुल्क शल्य चिकित्सा करने का रखा गया है। योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच, नेत्र परीक्षण, डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता, कौशल विकास, मानसिक स्वास्थ्य एवं परामर्श, योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, वरिष्ठ नागरिक क्लबों को सशक्त बनाने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने जैसी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। एडीसी ने सभी एसडीएम, पंचायती राज संस्थाओं, स्वास्थ्य विभाग, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र वरिष्ठ नागरिकों की पहचान सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी जरूरतमंद लाभ से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि योजना से संबंधित जानकारी और आवेदन के लिए पात्र वरिष्ठ नागरिक या उनके परिजन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी, बीएमओ कार्यालय अथवा जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार, डीएसपी मनीष चौधरी, जिला कल्याण अधिकारी आरसी बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।