{"_id":"68b6dae569cbefff7008ee7d","slug":"fraud-with-shopkeeper-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-143579-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दुकानदार को मिला 80 हजार का फर्जी मैसेज, झांसे में आकर गंवा दिए 40 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दुकानदार को मिला 80 हजार का फर्जी मैसेज, झांसे में आकर गंवा दिए 40 हजार
विज्ञापन
घुमारवीं में दुकानदार से सामान लेने के बहाने ठगी, पैक कराया था 40 हजार का सामान
मैसेज में खाते में दिखे 80 हजार, बैलेंस चेक किया तो हुआ ठगी का खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में एक दुकानदार से 40 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। दुकानदार को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर सामान की एक लंबी लिस्ट भेजी और सामान पैक करने का आग्रह किया। फोन पर उस व्यक्ति ने दुकानदार से कहा कि सामान पैक करने के बाद उसे सूचित किया जाए और पेमेंट की राशि भेज देगा। दुकानदार ने सामान पैक कर दिया और फोन पर बताया कि बिल करीब 40 हजार रुपये बना है। इसके कुछ समय बाद दुकानदार के मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें 80 हजार रुपये उसके खाते में जमा होने का उल्लेख था। थोड़ी देर बाद उसी व्यक्ति ने दोबारा फोन कर कहा कि उसका बिल केवल 40 हजार रुपये था, लेकिन गलती से 80 हजार रुपये भेज दिए गए हैं। उसने दुकानदार से आग्रह किया कि 40 हजार रुपये वापस कर दे। मैसेज देखकर दुकानदार को विश्वास हो गया कि वास्तव में राशि दोगुनी ट्रांसफर हो गई है। उसने उक्त व्यक्ति से गूगल पे नंबर लिया और तुरंत 40 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद दुकानदार ने फिर से उस व्यक्ति से सामान की डिलीवरी संबंधी स्थान पूछा तो उसे एक जगह बताई। दुकानदार ने अपना कर्मचारी सामान लेकर वहां भेज दिया, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। जब कर्मचारी ने दुकानदार को सूचना दी और दुकानदार ने दोबारा उस नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो फोन बंद आया। इसके बाद दुकानदार को गड़बड़ी का संदेह हुआ। जब उसने अपना बैंक खाता चेक किया तो सामने आया कि वास्तव में उसके खाते में कोई भी राशि आई ही नहीं थी। दुकानदार को फर्जी मैसेज मिला था। दुकानदार को 40 हजार रुपये की चपत लगी। हालांकि अब तक इस संबंध में पीड़ित दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।
कोट
किसी भी अज्ञात व्यक्ति की ओर से भेजे गए पेमेंट मैसेज पर बिना बैंक खाते की वास्तविक जांच किए भरोसा न करें। ऐसे मामलों में तुरंत संबंधित बैंक और पुलिस प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते साइबर अपराधियों पर कार्रवाई की जा सके।
-चंद्रपाल सिंह, डीएसपी, घुमारवीं