{"_id":"60c3a8568ebc3ed2304f8e8b","slug":"fraud-bilaspur-news-sml3733105154","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी बैंक कर्मचारी बनकर खाते से उड़ाए 7.51 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी बैंक कर्मचारी बनकर खाते से उड़ाए 7.51 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत मलांगण के गांव कुठेड़ा के एक व्यक्ति के खाते से शातिर ने 7 लाख 51 हजार 600 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने तलाई थाना में मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कुठेड़ा निवासी राकेश कुमार पुत्र जगदीश चंद ने तलाई पुलिस थाना में शिकायत पत्र दिया है। बताया कि 18 मई को बैंक एफडी मच्योर हो गई। इसके चलते उसने गुगल पर बैंक का उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर खोजा और उस नंबर पर फोन कर दिया। दूसरी तरफ से बात करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम राजेश बताया और कहा कि वह बैंक उपभोक्ता हेल्पलाइन से बात कर रहा है। फर्जी बैंक कर्मचारी ने पूछा कि आपकी क्या सहायता कर सकता हूं। पीड़ित ने बताया कि उसने उस व्यक्ति को बैंक कर्मचारी समझकर एफडी की समयावधि पूरी होने पर पैसे लेने के लिए सहायता मांगी। राकेश कुमार ने कहा कि सहायता मांगने के बाद फर्जी बैंक कर्मचारी ने उसे एक लिंक भेजा और उसे खोलने के लिए कहा। जैसे ही लिंक खोला उसके बाद बैंक खाते में 7 लाख 51 हजार 600 रुपये जमा हो गए। लेकिन दस मिनट में ही खाते में आए 7 लाख 51 हजार 600 रुपये छह हिस्सों में निकल गए। राकेश कुमार की शिकायत पर तलाई पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।