{"_id":"65785fb36fb7d0c5da03a1d8","slug":"four-persons-in-car-arrested-with-429-grams-of-chitta-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-10031-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कार सवार चार व्यक्ति 4.29 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कार सवार चार व्यक्ति 4.29 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
- फोरलेन पर मंडी भराड़ी चौक पर पकड़े आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने 4.29 ग्राम चिट्टे के साथ कार सवार चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस के एक दल ने मंगलवार को फोरलेन पर मंडी भराड़ी चौक पर नाकाबंदी की थी। इसी बीच एक कार को रोका गया। शक के आधार पर कार में सवार चारों व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो 4.29 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान महेंद्र सिंह, गिरीश कुमार, नागेंद्र पाल निवासी थुनाग जिला मंडी और जितेंद्र कुमार निवासी गांव रखनीधार तहसील थुनाग जिला मंडी के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आरोपी जिस कार में सवार थे, उसे भी कब्जे में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।