फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Four people injured in bee attack

Bilaspur News: मधुमक्खियों के हमले में चार लोग घायल

Sun, 16 Apr 2023 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Four people injured in bee attack
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत दधोल के गांव दधोल कलां में मधुमक्खियों के काटने से चार लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब एक परिवार के तीन लोग अपने आंगन में रोजमर्रा का काम कर रहे थे जबकि एक महिला रास्ते से गुजर रही थी। अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। एकाएक हुए इस हमले से जब तक यह लोग संभल पाते तब तक मधुमक्खियों ने इन्हें घायल कर दिया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दधोल पंचायत के दधोल कलां गांव के बख्शी राम(70), उनका बेटा सुरेश कुमार(42) और दोहती पलक देवी(18) घर के आंगन में रोजमर्रा के कार्य में लगे थे। अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस दौरान रास्ते से गुजर रही एक महिला रीना देवी(42) पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर काट लिया। बड़ी मशक्कत के बाद इनलोगों ने भाग कर जान बचाई। गंभीर रूप से घायल इन सभी को निजी क्लिनिक ले जाया गया। जहां उनका इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed