फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Four lane construction on the land of freedom fighter's family

Bilaspur News: स्वतंत्रता सेनानी के परिवार की भूमि पर फोरलेन निर्माण

Sat, 23 Nov 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 23 Nov 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Four lane construction on the land of freedom fighter's family
- परिवार ने जताई आपत्ति, बोले 50 बीघा जमीन हो जाएगी बर्बाद
विज्ञापन

-राज्यपाल, मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कराया अवगत
-बोले, मांगों को अनदेखा किया तो वह आंदोलन करने पर होंगे मजबूर

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं-शिमला-मटौर फोरलेन परियोजना के सर्वे पर विवाद बढ़ता जा रहा है। बल्लू खरीयाला निवासी स्वतंत्रता सेनानी सोहन सिंह के पुत्र प्रीतम मार्शल ने फोरलेन परियोजना के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली राजनीतिक हस्तियों के दबाव में उनकी उपजाऊ जमीन से फोरलेन गुजारी जा रही है, जिससे उनकी लगभग 50 बीघा कृषि भूमि बर्बाद हो जाएगी।

उन्होंने राज्यपाल, मुख्यमंत्री को भी इस बारे में पत्र लिखकर अवगत कराया है। कहा कि फोरलेन को 103 राष्ट्रीय उच्च मार्ग के साथ जोड़ दिया जाए, ताकि लोगों की कृषि भूमि और प्रकृति का नुकसान कम से कम हो। सरकार और फोरलेन अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को अनदेखा किया गया तो वह आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के किसानों की लड़ाई है, जिसे वह हर हाल में लड़ेंगे। कहा कि उनकी यह जमीन न केवल खेती योग्य है, बल्कि इसमें उनका पुश्तैनी मकान भी है, जिसे फोरलेन के निर्माण में तोड़ दिया जाएगा। इससे उनका परिवार सड़क पर आ जाएगा। उनका परिवार स्वतंत्रता संग्राम, आजाद हिंद फौज, विभिन्न युद्धों में अपनी अहम भूमिका निभा चुका है। ऐसे परिवार के खिलाफ यह कदम दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि हमारा परिवार अंग्रेजों की यातनाओं को झेल चुका है। आज फोरलेन अधिकारियों, कुछ नेताओं की मिलीभगत से हमारे खिलाफ साजिश की जा रही है। हमें अपनी जमीन और मकान बचाने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed