फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Foundation stone laid for 31 feet high Hanuman statue at Hanuman Tila

Bilaspur News: हनुमान टीला में 31 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का शिलान्यास

Sat, 25 Apr 2026 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 25 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for 31 feet high Hanuman statue at Hanuman Tila
हनुमान टीला में स्थापित की गई बाबा कल्याण दास और भगवान वेद व्यास की प्रतिमा। संवाद
बाबा कल्याण दास जी, महर्षि वेद व्यास जी की मूर्ति का किया अनावरण
विज्ञापन

धार्मिक सौंदर्यीकरण कार्यों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के हनुमान टीला में रविवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा का दृश्य देखने को मिला। यहां 31 फीट ऊंची हनुमान जी की भव्य प्रतिमा के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया गया। हनुमान टीला ट्रस्ट के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

इस मौके पर बड़ी संख्या में ट्रस्ट सदस्य, ट्रस्टीगण और श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन भी हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर हनुमान टीला में बाबा कल्याण दास जी की 29 फीट ऊंची, महर्षि वेद व्यास जी की 31 फीट ऊंची मूर्तियों का भी विधिवत अनावरण किया गया। अनावरण के बाद श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हनुमान टीला में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की सराहना की। श्रद्धालुओं ने इसे क्षेत्र के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल बताया। ट्रस्ट प्रबंधन ने जानकारी दी कि भूमि पूजन के बाद शीघ्र ही 31 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। यह प्रतिमा पूर्ण होने के बाद बिलासपुर जिले में आस्था का एक नया केंद्र बनेगी। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपील भी की है। हनुमान टीला में आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भी समापन इस अवसर पर किया गया। यह आयोजन श्री श्री 1008बाबा कल्याण दास जी महाराज की 21वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में किया गया था। ट्रस्ट की ओर से हनुमान टीला परिसर में गोशाला का संचालन भी किया जा रहा है, जिसमें वर्तमान में चार गायों का पालन किया जा रहा है। ट्रस्ट ने बताया कि आने वाले समय में यहां और अधिक गायों को रखने की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद ट्रस्ट सदस्यों और श्रद्धालुओं ने भविष्य में भी मिलकर हनुमान टीला के विकास और धार्मिक सौंदर्यीकरण कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed