फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Former soldier Havildar Dinanath passes away

Bilaspur News: पूर्व सैनिक हवलदार दीनानाथ का निधन

Mon, 03 Mar 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 03 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Former soldier Havildar Dinanath passes away
झंडूता के मलारी में हवलदार दीनानाथ के अंतिम संस्कार में मौजूद लोग। संवाद
-1962, 1965, 1971 की लड़ाई में लिया है भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत घंडीर के गांव मलारी के पूर्व सैनिक हवलदार दीनानाथ (85) का सोमवार को निधन हो गया। हवलदार दीनानाथ ने तीन डोगरा रेजीमेंट में अपनी सेवाएं देते हुए 1962, 1965 और 1971 की लड़ाई में भाग लिया।

1971 की लड़ाई में दुश्मनों से लोहा लेते हुए दीनानाथ घायल हुए थे और उनकी बहादुरी के लिए राष्ट्रपति ने उन्हें सम्मानित किया था। इनकी अंतिम यात्रा में भूतपूर्व सैनिक की टुकड़ी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए श्मशान घाट मलारी में पहुंची। इसमें जिला सैनिक बोर्ड की ओर से कैप्टन रमेश, सूबेदार मेजर कुलवंत पटियाल, सूबेदार मेजर सरबजीत सिंह, सूबेदार राज कुमार पटियाल, कैप्टन राजेश मेहता, नायब सूबेदार महेंद्र, नायक सुंदर विकास, सूबेदार रामनाथ, सूबेदार राजकुमार कौशल शामिल रहे। इसके अलावा ग्राम पंचायत प्रधान विजय कौशल सहित ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें उनके बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed