{"_id":"69e0d0266a43cc89db0894d0","slug":"former-city-council-president-joins-bjp-again-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-158076-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष ने फिर थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष ने फिर थामा भाजपा का दामन
Thu, 16 Apr 2026 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में भाजपा में शामिल हुए जनप्रतिनिधि विधायक के साथ। स्रोत: भाजपा
श्री नयना देवी जी में पंचायती राज चुनाव से पहले बदलाव
भाजपा विधायक ने पार्टी में आने पर किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। पंचायती राज चुनावों की सरगर्मियों के बीच श्री नयना देवी जी क्षेत्र की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। श्री नयना देवी जी नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित घवांडल पंचायत से पूर्व पंचायत सदस्य पोला राम, शशि पाल (सेठी), शरद शर्मा (मणि) और राकेश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इन सभी नेताओं के पार्टी में शामिल होने से स्थानीय राजनीतिक समीकरणों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
इन सभी का स्वागत विधायक रणधीर शर्मा ने गर्मजोशी के साथ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनके योगदान को प्राथमिकता देती है। बता दें कि मुकेश शर्मा का राजनीतिक सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। वह पहले जिला भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री रह चुकी हैं। इसके बाद नगर परिषद अध्यक्ष बनने के दौरान उन्होंने कांग्रेस का रुख किया था, लेकिन अब एक बार फिर उन्होंने भाजपा में वापसी की है। उनके इस कदम को राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब पंचायत चुनावों को लेकर माहौल गर्म है। स्थानीय स्तर पर सक्रिय अन्य नेताओं में पोला राम, शशि पाल (सेठी), शरद शर्मा (मणि) और राकेश कुमार का भी भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए मजबूती का संकेत माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इन नेताओं की जमीनी पकड़ और जनसंपर्क का लाभ आगामी पंचायत चुनावों में भाजपा को मिल सकता है।