फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Formation of committees at Panchayat level for two year celebrations

Bilaspur News: दो वर्ष समारोह के लिए पंचायत स्तर पर समितियों का गठन

Sun, 08 Dec 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 08 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Formation of committees at Panchayat level for two year celebrations
बिलासपुर में  पत्रकार वार्ता को संबोधित करते पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा व अन्य । संवाद
-कार्यक्रम के लिए तैनात समन्वयक तैयारियों में जुटे
विज्ञापन

-बिलासपुर से अधिक लोगों को कार्यक्रम में पहुंचाने का रहेगा प्रयास : तिलक राज

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश सरकार के दो वर्ष के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी पंचायत स्तर पर समितियों का गठन कर रही है। लोगों को सुव्यवस्थित तरीके से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे। यह बात पूर्व विधायक व कार्यक्रम के लिए नियुक्त जिला समन्वयक तिलक राज शर्मा ने कही।
बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों जोरों पर हैं। सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए पार्टी के लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि हर पंचायत में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। कहा कि कार्यक्रम बिलासपुर में हो रहा है तो उनकी कोशिश रहेगी कि बिलासपुर के लोग अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लें। सभी लोगों के आने जाने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने दो साल में बिलासपुर को वाटर स्पोटर्स की बड़ी सौगात दी है। दो साल के जश्न के लिए बिलासपुर को चुना गया है तो और विशेष घोषणाएं भी बिलासपुर के लिए होंगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लें।
विज्ञापन

जिला समन्वयक जितेंद्र चंदेल ने कहा कि दो वर्ष में प्रदेश कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग के लिए बेहतर कार्य किया है। भाजपा नेता लगातार पूछ रहे हैं कि दो साल में क्या किया। यह नेता बताएं कि जो गोबिंद सागर झील में मंदिरों के पुनर्निर्माण की परियोजना थी वह कहां है। जितेंद्र ने कहा कि भाजपा के नेता केवल लोगों को ठगने के लिए सपने दिखाते हैं। वहीं जिला समन्वय आशीष ठाकुर ने कहा कि पहली बार इस तरह का कार्यक्रम बिलासपुर में होने जा रहा है। सभी को इसमें बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर जिला समन्वयक तृप्ता ठाकुर, रीना पुंडीर, युकां प्रदेश सचिव रितिक सोनी और गौरव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed