{"_id":"61155f818ebc3ef3932c1afe","slug":"food-supply-department-inspected-the-shops-bilaspur-news-sml380245196","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री नयना देवी मंदिर क्षेत्र में 26 विभिन्न दुकानों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री नयना देवी मंदिर क्षेत्र में 26 विभिन्न दुकानों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयना देवी(बिलासपुर)। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के खाद्य निरीक्षकों की ओर से श्रावण अष्टमी नवरात्र के दौरान श्री नयना देवी मंदिर क्षेत्र में 26 विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया।
श्रावण अष्टमी मेलों में श्रद्धालुओं से खाद्य पदार्थों, प्रसाद और मंदिर में पूजा सामग्री सहित अन्य चीजों के रेट तय मूल्य से अधिक न वसूले जाएं, इस बारे में मूल्य सूचियों का निरीक्षण किया।
इस दौरान जिन दुकानों पर रेट लिस्ट नहीं पाई गई उन दुकानदारों को रेट लिस्ट लगाने की हिदायत दी गई।
इस मौके पर उन्होंने होटलों और ढाबों में घरेलू सिलेंडरों के प्रयोग, ढाबों और होटलों में प्रदेश में प्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रयोग की भी जांच की। निरीक्षकों की ओर से पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले विभिन्न ढाबा मालिकों के चालान किए गए। पॉलिथीन प्रयोग करने वाले दुकानदारों से 5000 रुपये की राशि मौके पर ही वसूल की गई। निरीक्षकों की इस टीम में खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक घुमारवीं विनोद कपिल और खाद्य निरीक्षक झंडूता अमित कुमार शामिल रहे।