फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Five panchayats including Nayanadevi are not getting water for four days

Bilaspur News: नयनादेवी समेत पांच पंचायतों को चार दिन से नहीं मिल रहा पानी

Mon, 30 Dec 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Five panchayats including Nayanadevi are not getting water for four days
दबट-श्री नयना देवी जी पेयजल योजना खराब
विज्ञापन

30 गांवों के लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। उपमंडल श्री नयना देवी जी की दबट-श्री नयना देवी जी पेयजल योजना में खराबी से लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। लोगों को चार दिनों से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
दबट-श्री नयना देवी जी पेयजल योजना से नगर परिषद श्री नयना देवी जी, ग्राम पंचायत घवांडल, नकराणा, मंडियाली, खरकड़ी और सलोआ पंचायत के कुछ क्षेत्र में पानी की आपूर्ति होती है। करीब 30 गांव इसमें शामिल हैं। पिछले चार दिनों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी है। बताया जा रहा है कि खराबी पेयजल योजना को दुरुस्त करने के लिए कलपुर्जा नहीं मिल रहा है। लोगों का कहना है कि चार दिन से पानी न आने से घरों में पेयजल की समस्या बढ़ गई है। इधर-उधर से उन्हें पानी का प्रबंध करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि ठंड के मौसम में भी उन्हें पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। श्री नयना देवी जी में नववर्ष के मेले शुरू हो गए हैं। इस कारण समस्या और बढ़ गई है। विभाग की ओर से कलपुर्जा मंगवाया गया। जब तक यह नहीं मिलता है तब तक समस्या बनी रहेगी। लोगों ने विभाग से आग्रह किया है कि खराबी को शीघ्र सही कराया जाए ताकि उन्हें पेयजल आपूर्ति हो सके। सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग सुरेश पुरी ने बताया कि दबट योजना में कुछ खराबी आई है। शीघ्र ही इसे ठीक करवा दिया जाएगा। ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed