{"_id":"62a0e45b43fc656d763eebba","slug":"fish-died-bilaspur-news-sml4115153166","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में पानी कम होने से मर रहीं मछलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में पानी कम होने से मर रहीं मछलियां
विज्ञापन
घुमारवीं के थलोटू के तालाब में पानी कम होने के कारण मृत पड़ी मछलियां।संवाद
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाड़ी मझेड़वां के गांव थलोटू में तालाब में पानी की कमी के कारण मछलियां मर रही हैं। बुधवार तक करीब एक क्विंटल मछलियां मर चुकी हैं। प्रचंड गर्मी होने के कारण तालाब का पानी सूख रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब में पानी डालने की मांग की है।
ग्रामीणों कृष्ण सिंह, राकेश कुमार, सुभाष चंद, बलवीर, भूपेंद्र आदि ने बताया कि तालाब में पानी बहुत कम रह गया है। प्रचंड गर्मी के कारण पानी जल्दी गर्म हो रहा है। इस कारण मछलियां मर रही हैं। मछलियों को बचाने के लिए तालाब में पानी डाला जाए। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में हैंडपंप भी नहीं है अन्यथा खुद ही पानी डालकर मछलियों की जिंदगी बचा लेते।
ग्रामीणों ने कुछ समय पहले तालाब में मछलियों का बीज डाला था। अब मछलियों की संख्या काफी हो गई है। गर्मियों में हर साल तालाब का पानी कम हो जाता है। स्थानीय लोग पानी के टैंकर मंगवाकर तालाब में पानी डलवा देते थे। लेकिन इस बार चार टैंकर मंगवाकर पानी डाला गया, लेकिन पानी की कमी पूरा नहीं हुई है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और जल शक्ति विभाग से गुहार लगाई है कि तालाब में पानी डाला जाए ताकि बची हुई मछलियों को बचाया जा सके।
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य सतीश ठाकुर और पंचायत प्रधान पंकज चंदेल ने कहा कि इस समस्या को स्थानीय प्रशासन और जल शक्ति विभाग के समक्ष रखा जाएगा। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि तालाब में पानी के टैंकर डलवाएंगे, ताकि मछलियों को जिंदा रखा जा सके।