{"_id":"5eb55edf8ebc3e9090614b7c","slug":"fire-truck-on-standing-bilaspur-news-sml3323965140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़े ट्रक में आग लगने से 1.5 लाख का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खड़े ट्रक में आग लगने से 1.5 लाख का सामान जला
विज्ञापन
धारटटोह के टटोह गांव मे ट्रक मे लगी आग को बुझाते ग्रामीण व अन्य लोग।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। बरमाणा थाना के तहत धार-टटोह पंचायत के टटोह गांव में शुक्रवार सुबह 11:50 बजे के करीब अचानक से खड़े ट्रक में आग लग गई। जिससे की ट्रक का पूरा केबिन राख हो गया। वहीं आसपास के लोगों ने इकट्ठा होकर आग पर काबू पाया। लेकिन आगजनी में ट्रक का लगभग 1.5 लाख का नुकसान हो गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजकर 50 मिनट पर टटोह में सड़क किनारे खड़े ट्रक में शॉर्ट सर्किट हो गया। जिसके कारण ट्रक में आग लग गई। वहीं आग एकदम से इतनी भड़की की ट्रक का आगे का पूरा कैबिन राख कर गई। आग लगने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए और उन्होंने ट्रक मालिक के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। हालांकि इसमें किसी को किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन आग लगने से ट्रक के अंदर का पूरा हिस्सा जल गया है।
थाना प्रभारी बरमाणा विरोचन नेगी ने बताया कि हादसे में किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। कहा कि टटोह गांव के दीप चंद पुत्र रोशन लाल का ट्रक नंबर एचपी 62 ए 4575 सड़क के किनारे खड़ा था। जिसमें अचानक से आग लग गई। अभी तक आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट ही पाया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।