फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fire in house

शार्ट सर्किट से घर के तीन कमरों में भड़की आग, डेढ़ लाख का नुकसान

Sun, 10 Apr 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
fire in house
ऋषिकेश के छत गांव में शार्ट सर्किट से जली नकदी। - फोटो : BILASPUR
ऋषिकेश (बिलासपुर)। जिला बिलासपुर के ऋषिकेश के छत गांव में एक घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। घर में रखा सामान और 15 हजार की नकदी जलकर राख हो गई। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 5 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। परिवार के अनुसार करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

छत गांव के छोटा राम ने बताया कि शनिवार रात 11 बजे शार्ट सर्किट हुआ। इसके बाद घर में आग लग गई। उसने ग्रामीणों को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना बहुत मुश्किल हो गया। देखते ही देखते तीन कमरों तक पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सामान सहित 15 हजार की नकदी जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि उनका लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की तरफ से पटवारी कपिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पीड़ित परिवार को 5 हजार की फौरी राहत प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed