फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fire in cattle shed causes loss of Rs 1 lakh

Bilaspur News: पशुशाला में आग लगने से एक लाख का नुकसान

Fri, 04 Apr 2025 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 04 Apr 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fire in cattle shed causes loss of Rs 1 lakh
-मैहरी काथला के नाल्टी गांव में हुई घटना
विज्ञापन

-ग्रामीणों के सहयोग से पाया आग पर काबू

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। मैहरी काथला पंचायत के नाल्टी गांव में एक पशुशाला में अचानक आग लग गई, जिससे लाखों का नुकसान हो गया। पशुशाला मालिक लेखराम चंदेल ने बताया कि जब वह शाम करीब 7 बजे पशुओं को चारा डालने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि अंदर आग लगी हुई थी।

शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए और कड़ी मशक्कत के बाद पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, गांव की सड़क तंग होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई। ऐसे में ग्रामीणों ने ही पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी देर की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में पशुशाला की छत, अंदर रखा चारा और अन्य सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय पटवारी ने मौके का निरीक्षण कर लगभग 1 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया, जबकि प्रशासन की ओर से पीड़ित को 5,000 रुपये की फौरी राहत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed