{"_id":"9ae01a2d252aeac3ce7ae84d2af145cf","slug":"fire-broke-out-at-naina-devi-jungle-property-worth-lakhs-burnt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयनादेवी के जंगल में आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयनादेवी के जंगल में आग, लाखों का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर, नयनादेवी
Updated Sun, 29 Nov 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी से सटे बढारण गांव के जंगल में रविवार को अचानक आग लग गई। आग की इस घटना में लाखों रुपये की वन संपदा के राख होने की आशंका जताई जा रही है। आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि आग बुझाने में अग्निशमन कर्मचारियों को घंटों का समय लग गया।
विज्ञापन
दोपहर लगभग दो बजे ही आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, साथ लगते घरों तक आग को पहुंचने नहीं दिया गया। नयना देवी के अग्निशमन कर्मचारी डीएस भाटिया नेे बताया कि बिलासपुर में किसी ने आग लगने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही रविवार सुबह नयना देवी के अग्निशमन के सभी कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। उनके अनुसार, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
वन संपदा को काफी मात्रा में नुकसान पहुंचा है। हालांकि, जंगल से सटे रिहायशी इलाकों तक आग को पहुंचने नहीं दिया गया। लोगों के घरों को जलने से बचा लिया गया है।