{"_id":"5da0b7328ebc3e93a170cf20","slug":"fire-bilaspur-news-sml310597566","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा से नुकसान कम करने के लिए जागरूकता जरूरी: आचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा से नुकसान कम करने के लिए जागरूकता जरूरी: आचार्य
विज्ञापन
जिला उपायुक्त कार्यालय के परिसर मॉक ड्रिल के दौरान घायल व्यक्ति को उठाकर नीचे लाते होम गार्ड तथ?
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिला उपायुक्त कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मॉकड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से हिमाचल गृह रक्षक तथा अग्निशमन विभाग ने संयुक्त रूप में आपदा के समय बचाव के संदर्भ में जानकारी दी।
मॉकड्रिल में आग लगने पर अपना बचाव कैसे किया जाए और इसके पश्चात भवन में फंसे लोगों को सुरक्षित कैसे निकाला जाए। इस पर गृह रक्षक तथा अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सीढ़ियों व रस्सों की सहायता से भवन में फंसे व घायल व्यक्तियों को बाहर निकाला। उन्हें प्राथमिक उपचार के उपरांत नजदीकी अस्पताल में भेजा गया।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य ने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा के दौरान नुकसान को कम करने के लिए जन जागरूकता अनिवार्य है। जागरूकता एवं क्षमता निर्माण अभियान 11 से 23 अक्तूबर तक चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बेहतरीन प्रबंधन और पूर्ण तैयारियों के साथ आपदा के दौरान होने वाले नुकसान को कम करना है।
विज्ञापन
सिद्धार्थ आचार्य ने कहा कि इस अभियान के दौरान आम जनता को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां व कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। शिक्षण संस्थानों में मॉकड्रिल और अन्य गतिविधियों के माध्यम से आपदा प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षण देकर जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मौके पर पंचायत स्तर तक आम जनता को जागरूक करने के लिए सांस्कृतिक दलों की ओर से नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की आपदा के दौरान टोल फ्री नं. 1077 पर डायल करके सूचना दें। इस अवसर पर डीआरडीओ देवीराम, पीओ डीआरडीए संजीत सिंह, डीएसपी संजय शर्मा के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।