फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fine for without eway bill in bilaspur

बिना ई-वे बिल पकड़े पांच ट्रक, 7.96 लाख जुर्माना वसूला

Fri, 30 Jul 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
fine for without eway bill in bilaspur
बिलासपुर। जिले में हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने प्रदेश वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम के अंतर्गत कर चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर-शिमला मार्ग पर निरीक्षण के दौरान पांच ट्रक बिना ई-वे बिले के पकड़े हैं। हिप्र माल एवं सेवा कर अधिनियम (जीएसटी) के अंतर्गत कर चोरी के मामले में 7,96,268 रुपये जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन

उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी जिला बिलासपुर मनोज डोगरा ने बताया कि कर चोरी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग की टीम ने बिलासपुर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोठीपुरा एम्स के पास नाका लगाया था। इस दौरान टीम यहां से आवाजाही करने वाले मालवाहक वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पांच ट्रक ऐसे मिले जिनमें सामान तो लोड था, लेकिन चालक के पास ई-वे बिल नहीं थे। डोगरा ने बताया कि कारोबारी कर चोरी करने के चक्कर में बिना ई-वे बिल ही ट्रकों में सामान ढोते हैं। इससे सरकारी राजस्व को चपत लगती है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम ने पांच ट्रकों को पकड़ा। इन पांच ट्रक मालिकों से 7,96,268 रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed