फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   FCA hurdle cleared; development work to gain momentum now.

Bilaspur News: एफसीए की अड़चन दूर, अब रफ्तार पकड़ेंगे विकास कार्य

Sat, 19 Sep 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
FCA hurdle cleared; development work to gain momentum now.
एफसीए मामलों की समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत: डीपीआरओ
केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं के भवन निर्माण व जिला मुख्यालय में प्रस्तावित प्रेस क्लब भवन मिली सैद्धांतिक मंजूरी
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को लंबित औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) की मंजूरियों के कारण अटकी विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। शुक्रवार को बचत भवन में उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े एफसीए मामलों की समीक्षा की गई। जिला मुख्यालय में प्रस्तावित प्रेस क्लब भवन और घुमारवीं में केंद्रीय विद्यालय भवन के निर्माण को लेकर बैठक में महत्वपूर्ण प्रगति सामने आई। दोनों परियोजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। प्रेस क्लब भवन के निर्माण को लेकर उपायुक्त ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को आगामी प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर परियोजना को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने को कहा। भवन बनने से जिला मुख्यालय में पत्रकारों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है। घुमारवीं में केंद्रीय विद्यालय भवन के निर्माण को लेकर भी सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद आगामी कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्धारित नियमों के तहत जरूरी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने को कहा, ताकि भवन निर्माण की दिशा में अगला कदम उठाया जा सके। बैठक में लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, शिक्षा विभाग, वन विभाग, पुलिस और उद्योग विभाग समेत अन्य विभागों से जुड़े एफसीए मामलों की स्थिति पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने कहा कि जिन परियोजनाओं में एफसीए से संबंधित दस्तावेज या अन्य औपचारिकताएं लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। एफसीए मामलों के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त रूपिंदर कौर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

एम्स की ट्रांसमिशन लाइन मामले की भी समीक्षा
बैठक में कोठीपुरा स्थित एम्स में ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण से जुड़े एफसीए मामले की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को लंबित औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed