फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fast unto death to raise the status of jamal school

जमाल स्कूल का दर्जा बढ़ाने के लिए आमरण अनशन

Wed, 09 Mar 2022 12:17 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
fast unto death to raise the status of jamal school
जमथल में आमरण अनशन पर बैठे बीडीसी अशोक कुमार और उप प्रधान शशि ठाकुर। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जमथल डीएवी स्कूल को अपग्रेड करने के मुद्दे पर आंदोलन शुरू हो गया है। इस मामले में बीडीसी सदस्य अशोक कुमार और ग्राम पंचायत जमथल उपप्रधान शशी ठाकुर ने मंगलवार को आमरण अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने दर्जा बढ़ाकर स्कूल में छठी से आठवीं तक की कक्षाएं संचालित करने की मांग की है।
विज्ञापन

पंचायत समिति हरनोड़ा के बीडीसी सदस्य अशोक कुमार ने बताया कि स्कूल को एनटीपीसी कोलडैम प्रबंधन से वित्तीय सहायता प्राप्त होती है। गत वर्ष स्कूल को अपग्रेड कर छठी कक्षा लगाई गई थी, लेकिन इस वर्ष स्कूल में छठी से आठवीं कक्षा में एडमिशन नहीं की जा रही है। जबकि अन्य निजी स्कूलों ने एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कहा कि स्कूल को अपग्रेड करने की मांग को लेकर एनटीपीसी के महाप्रबंधक व प्रशासन को ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन काई कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिसके चलते अब स्थानीय लोगों के सहयोग से आमरण अनशन शुरू किया है।
विज्ञापन

बताया कि वर्तमान में स्कूल में करीब 130 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। पांचवीं पास करने के बाद विद्यार्थियों को बरमाणा या अन्य जगहों पर पढ़ाई करने जाना पड़ता है। ऐसे में बच्चों सहित अभिभावकों को कई परेशानियां होती हैं। यह अनशन अधिसूचना जारी होने के बाद ही खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed