फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Farmers end their dharna on the highway after three and a half hours

किसानों ने साढ़े तीन घंटे बाद खत्म किया हाईवे पर धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers end their dharna on the highway after three and a half hours
किसानों ने साढ़े तीन घंटे के बाद खत्म किया हाईवे पर धरना
विज्ञापन

बिलासपुर। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी के मेरठ में गिरफ्तार होने को लेकर नगर के मुख्य चौराहे पर किसानों द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन और चक्का जाम देर रात तक चलता रहा। एसडीएम और सीओ के समझाने के बाद भी किसान जब नहीं मानें, तब अधिकारी धरना स्थल से कुछ दूर चले गए। इसके बाद किसानों ने देर रात करीब साढ़े तीन घंटे के बाद धरना स्वयं ही समाप्त कर दिया।

सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के युवा जिलाध्यक्ष गुरवीर सिंह विर्क ने अपने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मेरठ में हुई गिरफ्तारी के विरोध में नगर के मुख्य चौराहे पर तमाम युवाओं के साथ प्रदर्शन कर विरोध जताया था। इसके बाद सभी युवा मुख्य चौराहे पर चक्का जाम कर धरने पर बैठ गए। रात करीब नौ बजे के बाद संगठन के जिला अध्यक्ष गुरचरन सिंह भी धरना स्थल पर पहुंच गए और किसान लखीमपुर की घटना को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस दौरान एसडीएम अशोक कुमार चौधरी तथा सीओ विद्या किशोर शर्मा, कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह, पुलिस व पीएसी के साथ मौके पर देर रात तक मुस्तैद रहे और किसानों को समझाते रहे। मगर, किसान धरना खत्म करने को नहीं मान रहे थे। आखिरकार देर रात अधिकारी धरना स्थल से हटकर कुछ दूर चले गए। बाद में करीब रात 12 बजे किसानों ने स्वयं ही धरना समाप्त कर दिया और किसान अपने घरों को चले गए। हालांकि पुलिस ने हाईवे का रुट डायवर्ट कर दिया था, मगर बाद में पुलिस ने वाहनों को हाईवे से ही गुजारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed