{"_id":"615208c38ebc3e613c35d27e","slug":"farmer-organizations-did-one-and-a-half-hour-drive-in-swarghat-the-wheels-of-the-trucks-of-three-cement-factories-stopped-due-to-farmer-demonstration-all-routes-of-government-buses-going-to-chandigarh-amritsar-and-ludhiana-remained-closed-bilaspur-news-sml3853707118","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वारघाट में किसान संगठनों ने डेढ़ घंटा किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वारघाट में किसान संगठनों ने डेढ़ घंटा किया चक्का जाम
विज्ञापन
स्वारघाट में धरना प्रदर्शन व चक्का जाम करते किसान सभा के सदस्य।
- फोटो : BILASPUR
स्वारघाट (बिलासपुर)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह जिला बिलासपुर में भारत बंद का असर मिलाजुला रहा। भारत बंद को लेकर जिला के बरठीं बाजार, झंडूता, बिलासपुर में सभी दुकानें खुली रहीं। प्रदेश के प्रवेश द्वार स्वारघाट में किसानों ने कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए भारत बंद का समर्थन किया। वहीं जिला से चंडीगढ़, अमृतसर और लुधियाना जाने वाली सरकारी बसों के सभी रूट बंद रहे।
हिमाचल के प्रवेश द्वार स्वारघाट बस अड्डा चौक पर आल इंडिया किसान सभा के बैनर तले कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए सोमवार को करीब डेढ़ घंटे तक किसान संगठनों ने जोरदार धरना प्रदर्शन व चक्का जाम किया। इस धरना प्रदर्शन के दौरान चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट कस्बे में दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंब कतारें लग रहीं। प्रदर्शन के दौरान बिलासपुर की तरफ से पीजीआई चंडीगढ़ की तरफ जा रहे मरीजों व उनके तीमारदारों के वाहनों को जाने दिया गया। प्रदर्शन के चलते बिलासपुर जिले के तीन सीमेंट उद्योगों के हजारों ट्रकों के पहिये भी दिन भर थमे रहे। वहीं प्रदेश से बाहर जाने वाले और प्रदेश के अंदर आने वाले पर्यटकों की आवाजाही भी इस दौरान पूरी तरह बंद रही। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
आल इंडिया किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक केके कौशल, आल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर फेडरेशन के राज्य इकाई के प्रधान व किसान सभा के उपाध्यक्ष लेखराम वर्मा, सरदार पूर्ण सिंह भारतीय किसान सभा उंग्रांह अमृतसर यूथ के अध्यक्ष व एडवोकेट प्रवेश चंदेल समेत कई किसान नेताओं में धरना प्रदर्शन में भाग लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि कानूनों को वापस ले। वहीं देश में पेट्रोल, डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। जिससे आम आदमी का पूरा बजट खराब हो गया है। ट्रांसपोर्टरों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वहीं आरएम बिलासपुर केएल यादव ने कहा कि बिलासपुर से बाहरी राज्यों पंजाब, चंडीगढ़ जाने वाले रूट बंद किए गए थे ताकि यात्रियों को बंद के कारण किसी समस्या का सामना न करना पड़े।