फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   farmer drowned in river and died

खेत पर गए किसान की नदी में डूबने से मौत, दो दिन बाद मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
farmer drowned in river and died
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में नदी पार करके अपने खेत पर जा रहा एक किसान पानी में बह गया। सोमवार को उनका शव नदी में करीब 60 मीटर दूर गहरे पानी में मिला है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही मृतक किसान का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरसखेड़ा निवासी गुरचरन सिंह 55 पुत्र अवतार सिंह खेती किसानी का काम करते थे। परिजनों के अनुसार गुरचरन सिंह 15 अक्तूबर की दोपहर करीब 12:00 बजे गांव के समीप खैरा नदी पार करके अपने खेत पर काम करने जा रहे थे। इस दौरान वह पानी के तेज बहाव में बह गए। लोगों ने उन्हें पानी में बहते देख शोर मचा दिया। मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए थे। ग्रामीणेें ने उन्हें पानी में काफी खोजने का प्रयास किया था, मगर उनका कहीं भी पता नहीं चल सका था। परिजनों ने रविवार की शाम उनका शव घटनास्थल से करीब 60 मीटर दूर गहरे पानी से बरामद कर लिया। परिजन शव को अपने घर ले गए और उनका अंतिम संस्कार कर दिया। उप जिलाधिकारी मयंक गोस्वामी ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है, अगर कोई प्रार्थना पत्र आता है तब वह मामले की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed