{"_id":"6a874cb771abac636d046714","slug":"fake-pass-racket-at-naina-devi-fair-forged-sdm-signatures-discovered-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-165954-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नयना देवी मेले में फर्जी पास का खेल, एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नयना देवी मेले में फर्जी पास का खेल, एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर ट्रस्ट की जांच में सामने आया मामला, पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री नयना देवी जी में चल रहे श्रावण अष्टमी मेले के दौरान फर्जी पास बनाने का मामला सामने आया है। मंदिर ट्रस्ट की जांच में कुछ ऐसे पास बरामद हुए हैं, जिन पर एसडीएम श्री नयना देवी जी के फर्जी हस्ताक्षर पाए गए। मामले में पुलिस थाना कोट कहलूर में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मंदिर ट्रस्ट के सहायक नियंत्रक मुनीश कुमार सरीन की शिकायत पर 19 अगस्त को मामला दर्ज हुआ। शिकायत के अनुसार 16 अगस्त को मेले के दौरान पासों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान कुछ पास संदिग्ध पाए गए। जांच करने पर इन पर एसडीएम के हस्ताक्षर फर्जी मिले। जांच में यह भी सामने आया कि संदिग्ध पासों पर दर्ज क्रमांक वर्ष 2025 की पास-बुक के क्रमांकों से मेल खाते हैं, जबकि ये क्रमांक कार्यालय रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं हैं। इसके बाद मंदिर ट्रस्ट ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस अब फर्जी पास तैयार करने और उन्हें मेले में इस्तेमाल करने वालों की पहचान में जुटी है।
कोट
मामले की जांच चल रही है। फर्जी पास तैयार करने और इस्तेमाल करने से जुड़े सभी पहलुओं को जांच में शामिल किया गया है। तथ्य सामने आने के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-अभिषेक धीमान,पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर