{"_id":"67dd78fd075e70435b06f77c","slug":"fair-committee-started-preparations-for-ajmerpur-summer-festival-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-134049-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव के लिए मेला कमेटी ने शुरू की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव के लिए मेला कमेटी ने शुरू की तैयारियां
Fri, 21 Mar 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
- सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने के लिए स्थल का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। 2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक होने वाले अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेला कमेटी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को करवाने के लिए स्थल का किया निरीक्षण। नायब तहसीलदार भराड़ी प्यारे लाल, कानूनगो, बृजलाल, वरिष्ठ सहायक विपिन राव, मेला कमेटी प्रधान करतार सिंह चौधरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख अजय शर्मा और कोषाध्यक्ष सोहन लाल ने स्थल का दौरा किया।
उन्होंने दर्शकों के बैठने की व्यवस्था और मंच व्यवस्था के बारे चर्चा की। इस अवसर पर स्थानीय और लोक कलाकारों को अधिमान देने की बात हुई ताकि स्थानीय जनता संस्कृति से रूबरू हो सके। नायब तहसीलदार प्यारे लाल ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की धरोहर है और आपसी मेल-मिलाप की परिचायक हैं। मेले में स्थानीय कलाकारों और संस्कृति को अधिमान देना जरूरी है। उन्होंने तैयारियों का भी जायजा लिया और मेले को सफल बनाने के लिए स्थानीय जनता से सहयोग की अपील की। मेला कमेटी प्रधान करतार सिंह चौधरी ने बताया कि 26 मार्च को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह भराड़ी में मेला कमेटी की बैठक रखी है। बैठक में जिला परिषद सदस्य, बीडीसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, पंचायत प्रधान, उप प्रधान, वार्ड सदस्य, स्थानीय व्यापारी और मेला कमेटी के सभी सदस्य आमांत्रित है ताकि मेले को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग और विचार मिल सके।