फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Facility of making prescription through Aabha App started in Bilaspur Hospital

Bilaspur News: बिलासपुर अस्पताल में आभा एप से पर्ची बनाने की सुविधा शुरू

Wed, 18 Feb 2026 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 18 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Facility of making prescription through Aabha App started in Bilaspur Hospital
पहले दिन पांच मरीजों ने लिया टोकन, लंबी कतारों से मिलेगी राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में अब मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए लंबी कतारों में खड़े नहीं रहना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन ने घर बैठे पर्ची बनाने की सुविधा के लिए आभा एप की शुरुआत कर दी है। अस्पताल में बुधवार को इस नई व्यवस्था के तहत पहले दिन पांच मरीजों ने सफलतापूर्वक टोकन लेकर पर्ची बनवाई।

मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल परिसर में आभा एप के क्यूआर कोड लगाए गए हैं। पर्ची बनवाने का समय सुबह 8:30 से दोपहर 3:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान मरीज आभा एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर सकते हैं। अस्पताल पहुंचने पर मरीज को एप से क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। स्कैन होते ही एक टोकन नंबर मिलेगा, जिसे पर्ची काउंटर पर बताने पर तुरंत पर्ची जारी कर दी जाएगी। प्रशासन के अनुसार यह टोकन नंबर एक घंटे तक ही मान्य रहेगा। निर्धारित समय के बाद टोकन स्वतः अमान्य हो जाएगा और दोबारा जनरेट करना होगा।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल में आभा एप से पर्ची बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मरीजों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है। इस व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने के लिए सभी विशेषज्ञों और कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि मरीजों को अपने मोबाइल फोन में आभा एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आभा आईडी बनाकर एप में आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी और स्वास्थ्य विवरण दर्ज करना होगा। इससे न केवल पर्ची बनाना आसान होगा, बल्कि मरीजों का समय भी बचेगा और अस्पताल परिसर में भीड़ भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed