फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Expressed gratitude for the decision to regularize contract workers twice a year

Bilaspur News: अनुबंध कर्मियों को साल में दो बार नियमित करने के फैसले पर जताया आभार

Mon, 06 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Expressed gratitude for the decision to regularize contract workers twice a year
पैरावेट संघ बोला, ऐतिहासिक कदम, हजारों कर्मचारियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से अनुबंध कर्मियों को वर्ष में दो बार नियमित करने के निर्णय का जिला हिमाचल प्रदेश पैरावेट संघ ने जोरदार स्वागत किया है। संघ ने इस निर्णय को ऐतिहासिक, दूरदर्शी और कर्मचारी हितैषी बताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करने की दिशा में यह अहम कदम है। इससे प्रदेश भर में कार्यरत हजारों अनुबंध कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा और उनके भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता काफी हद तक दूर होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुबंध कर्मचारी वर्षों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन नियमितीकरण की स्पष्ट नीति न होने के कारण उन्हें असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ता था। अब सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को न केवल रोजगार में स्थायित्व मिलेगा, बल्कि उनका मनोबल भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जब कर्मचारियों को सुरक्षा और स्थायित्व मिलता है तो वे अधिक जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हैं। इससे न केवल विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार आता है, बल्कि आम जनता को भी बेहतर सेवाएं मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों के प्रति उसकी संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच को दर्शाता है। यह कदम प्रदेश की सेवा प्रणाली को सुदृढ़ करने में भी सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों संजीव भारद्वाज, हरीश ठाकुर, रजनीश गौतम सहित अन्यों ने संयुक्त रूप से सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है। भविष्य में भी सरकार से ऐसे ही सकारात्मक निर्णयों की अपेक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed