फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Exercise caution in digital banking; do not share your OTP with anyone.

Bilaspur News: डिजिटल बैंकिंग में बरतें सावधानी, ओटीपी किसी से साझा न करें

Sat, 19 Sep 2026 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Exercise caution in digital banking; do not share your OTP with anyone.
सोलग जुरासी में आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर में मौजूद बैंक अधिकारी और ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
सोलग जुरासी में नाबार्ड के सहयोग से लगा वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत सोलग जुरासी में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं और डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक करने के लिए वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता शिविर लगाया गया। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की धार टटोह शाखा ने नाबार्ड के सहयोग से शिविर का आयोजन किया। इसमें ग्रामीणों और महिलाओं को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग, ऑनलाइन लेनदेन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। बैंक प्रतिनिधि राजीव गौतम ने ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी, ओटीपी, एटीएम संबंधी विवरण या अन्य निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। डिजिटल माध्यम से बैंकिंग करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। शिविर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों को इन योजनाओं की पात्रता, उद्देश्य और लाभ के बारे में बताया गया। बैंक प्रतिनिधियों ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़कर परिवार भविष्य में आने वाले वित्तीय जोखिमों को कम कर सकते हैं। ग्रामीणों और महिलाओं को स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) और संयुक्त देयता समूह (जेएलजी) बनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। समूहों के माध्यम से स्वरोजगार शुरू करने और बैंक की वित्तीय सुविधाओं का लाभ उठाने के तरीके बताए गए। ऋण लेने के बाद किस्तों का समय पर भुगतान करने के महत्व पर भी जोर दिया गया।शिविर के दौरान ग्रामीणों ने बैंकिंग सेवाओं और योजनाओं से जुड़े सवाल पूछे, जिनका बैंक प्रतिनिधियों ने समाधान किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान रघुवीर सिंह, उपप्रधान प्रीतम सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। पंचायत प्रतिनिधियों ने बैंक और नाबार्ड की पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed